हरियाणा: कुरूक्षेत्र में बनेगा महाभारत व गीता से संदर्भित विश्व स्तरीय वर्चुअल म्यूजियम, केंद्र करेगा मदद

नई दिल्ली: केंद्र व हरियाणा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से कुरुक्षेत्र में महाभारत व गीता से संदर्भित एक विश्वस्तरीय वर्चुअल म्यूजियम विकसित किया जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में हरियाणा की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति व कार्यों के संदर्भ में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के साथ बैठक की। बैठक में कुरुक्षेत्र, आदिबद्री, राखी गढी, साइंस सिटी, एडवेंचर टूरिज्म व कुछ अन्य बिंदुओं पर विचार- विमर्श हुआ।

बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि हरियाणा सरकार की महाभारत व गीता से संदर्भित वर्चुअल म्यूजियम की मूल संकल्पना है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय भी इस संकल्पना से अत्यंत प्रभावित हुआ है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय व हरियाणा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से कुरुक्षेत्र में महाभारत व गीता से संदर्भित एक विश्वस्तरीय वर्चुअल म्यूजियम विकसित किया जाएगा।

प्रह्लाद सिंह पटेल ने हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में अपने स्वयं के संसाधनों से बड़े कार्य किए हैं। हरियाणा सरकार ने कृष्णा सर्किट-1 पूर्ण कर लिया है और कृष्णा सर्किट-2 की योजना तैयार की है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री द्वारा कई परियोजनाओं व बिंदुओं पर सहमति जताई गई है। बैठक में केद्रीय पर्यटन मंत्रालय के उच्चाधिकारियों के अलावा हरियाणा के नगर एवं आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए के सिंह व हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर भी मौजूद रहे।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

कर्नाटक सरकार ने गैर ब्राह्मणों को मंदिर का पुजारी नियुक्त करने के प्रस्ताव को नकारा

Next Story

PM मोदी की बैठक के बाद 6-9 जुलाई तक जम्मू कश्मीर की यात्रा करेगा परिसीमन आयोग

Latest from ऋग्वेद

उत्तराखंड: गायिका अनुराधा पौडवाल ने CM से की भेंट, ऐतिहासिक मंदिरों को विश्व पटल पर लाने पर हुई चर्चा

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में कल प्रख्यात गायिका “पद्म श्री”…

उत्तराखंड: देवस्थानम बोर्ड मुद्दे पर तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधि मंडल ने CM से की मुलाकात, CM बोले- अहित नहीं होने दिया जाएगा

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि तीर्थ पुरोहितों के हक-हकूक धारियों…