अमेठी: जिले में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 56 का है, जहां शुक्रवार रात एक युवक की सोते समय बेरहमी से हत्या कर दी गई। धर्मकांटे पर सो रहे विमलेश तिवारी पर अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
हाईवे किनारे का मामला: पांच साल से धर्मकांटे पर रह रहा था मृतक
घटना अमेठी जिले के सिधियावां क्षेत्र की है, जहां हाईवे किनारे स्थित कोयले के होलसेल डीलर बादशाह का धर्मकांटा है। मृतक विमलेश तिवारी पिछले पांच वर्षों से इसी धर्मकांटे पर रहकर काम कर रहा था। वह पेशे से जेसीबी चालक था। घटना की रात वह अपने दो अन्य साथियों के साथ सो रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और उसका मोबाइल भी लूटकर फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज से तलाश जारी, पुलिस ने की कार्रवाई तेज
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। धर्मकांटे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की कोशिशें शुरू कर दी हैं। मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
One more Brahmin man kiIIed in UP while he was sleeping in room. Vimlesh Tiwari was brutaIIy st@bbed by unknown men in Amethi. He was taken to the hospital where he succumbed to his injuries. Look how the mother is calling for her son to wake up. The tears in their eyes attract… pic.twitter.com/o5zbQNEBuv
— Shubham Sharma (@Shubham_fd) October 11, 2024
मजदूरों ने दी पुलिस को सूचना, बदमाशों ने दुकान में की तोड़फोड़
घटना के वक्त अन्य मजदूरों ने जब विमलेश को लहूलुहान देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। घायल विमलेश को पहले सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमलावरों ने पास की एक दुकान में भी तोड़फोड़ की थी। धर्मकांटे के मालिक बादशाह ने बताया कि रात करीब एक बजे के आसपास उन्हें घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
This report consumed time, hard work and money as a raw material to produce truth. Neo Politico needs your support in making more reports like this.
Donate via UPI: NeoPoliticoEditor@okicici
Gpay/Paytm/PhonePe: 8800454121
OR Become a Patron! (Donate via Patreon)
Paypal: https://paypal.me/falanadikhana?locale.x=en_GB…
