पुजारी की पत्नी की हत्या का आरोपी कोर्ट में पेश, ब्राह्मणों से नफरत पर नहीं है अफसोस, न्यायिक हिरासत में भेजा

मानसरोवर पार्क: दिल्ली में स्थित ज्वाला जी मंदिर में पुजारी की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या करने वाले आरोपी को सोमवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी अचल सक्सेना ने अपने किए पर किसी भी तरह का पछतावा नहीं जताया। कोर्ट ने उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह सनसनीखेज वारदात मानसरोवर पार्क थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब मंदिर में पुजारी मौजूद नहीं थे। आरोपी ने मंदिर के भीतर घुसकर पुजारी की पत्नी कुसुम शर्मा के सिर पर गंडासे से हमला किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पूछताछ में आरोपी का चौंकाने वाला बयान

पुलिस पूछताछ में आरोपी अचल सक्सेना ने कहा कि उसे अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है। उसने दावा किया कि उसे ब्राह्मणों और पुजारियों से नाराजगी थी। आरोपी का कहना है कि जब वह और उसका परिवार मंदिर जाते थे तो पुजारी अपने नियमों के अनुसार पूजा करवाते थे। अगर उनकी बातों के मुताबिक पूजा न हो तो व्यवहार बदल जाता था। इसी वजह से उसके मन में गुस्सा पनप रहा था। आरोपी ने पुलिस से साफ कहा कि उसे पुजारी की पत्नी की हत्या करने का जरा भी पछतावा नहीं है।

पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा गया शव

सोमवार को जीटीबी अस्पताल में कुसुम शर्मा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका के पति और मंदिर के पुजारी महेश चंद शर्मा ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मंदिर में आने वाले लोगों से वे हमेशा सामान्य व्यवहार करते थे। उन्होंने कभी किसी को पूजा करने से मना नहीं किया और न ही किसी के साथ गलत व्यवहार किया।

जमीन या संपत्ति विवाद की आशंका

पुजारी महेश चंद शर्मा ने बताया कि वह आरोपी को पहचानते तक नहीं थे। उन्होंने आशंका जताई कि मंदिर की संपत्ति या जमीन से जुड़े किसी विवाद के कारण, किसी के कहने पर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया हो सकता है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। उसके परिवार वालों ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से उसके व्यवहार में काफी बदलाव देखने को मिला था।

चांदनी चौक से खरीदा था गंडासा

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने हत्या से कुछ दिन पहले अपनी सुरक्षा के नाम पर चांदनी चौक से गंडासा खरीदा था। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर से लगभग सौ मीटर दूर स्थित ज्वाला जी मंदिर पहुंचा और वहां पुजारी की पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, आरोपी के मानसिक हालात और किसी साजिश की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

“ब्राह्मण दुश्मन है, ब्राह्मण मरेंगे तो सुरक्षित रहेगा”, आरोपियों ने गंडासे से की हत्या, मस्तिष्क जमीन पर भिखरा

Next Story

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जाति पर गाली प्राइवेट में या पब्लिक में, इसी से तय होगा SC–ST एक्ट का मुकदमा

Latest from Delhi

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

दिल्ली में लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार, बांग्लादेश से चला रहा था स्लीपर सेल नेटवर्क

नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार, 30 मार्च को सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा…

सरकार ने एक्स और इंस्टाग्राम से पीएम मोदी पर व्यंग्य व आलोचना वाली पोस्ट हटाने को कहा, यूजीसी इक्विटी नियमों पर भी कार्रवाई

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने हाल के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और इंस्टाग्राम को…