MP गोवर्धन पूजा कर रहे ब्राह्मण युवक की हत्या, सिर पर मारी कुल्हाड़ी, 4 घंटे तक फंसी रही, तड़पकर मौत

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में गोवर्धन पूजा कर रहे युवक पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। मामला जिले के रामपुर नैकिन थानाक्षेत्र के रिमारी गाँव की है जहाँ घर के इकलौते बेटे सूरज मिश्रा को कुल्हाड़ी घोंप कर मौत के घाट उतार दिया। बर्बरता से की गई इस हत्या से पूरा क्षेत्र दहल गया। परिजनों के अनुसार आरोपी उनके बेटे को घर से खींचकर ले गए थे। बाद में कुल्हाड़ी से हमला किया जो सूरज के सिर में फंसी रह गई जिसे अस्पताल में चार घंटे की मशक्क्त के बाद निकाला जा सका।

क्या था मामला

परिजनों के मुताबिक पूरा मामला गोवर्धन पूजा से जुड़ा हुआ है। गाँव में यादव जाति के घरों की संख्या अधिक है। 4 घर ही ब्राह्मणों के हैं। आरोपी परिवार को गोवर्धन पूजा से दिक्कत थी। उन्होंने घर में चल रही पूजा के दौरान पत्थरबाजी की। जिसे रोकने के लिए सूरज घर से बाहर निकला था। इसके बाद सुखलाल यादव अपने साथ बेटे और अन्य आरोपियों के साथ सूरज को खींचकर ले गए। उन्होंने पहले मारपीट की व उसके बाद कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

सूरज मिश्रा को घटना के बाद परिजन तुरंत अस्पताल लेकर गए जहाँ 4 घंटे के बाद कुल्हाड़ी निकाली जा सकी। इस दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सूरज एक टू व्हीलर में सेल्समैन का काम करता था। वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। पुलिस ने तीनों आरोपियों यशोदा यादव, सुखलाल यादव और उनके बेटे मोले यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

27 बीघा में सोलर पार्क: बहन का फ्लैट गिरवी रखकर शुरू किया प्लांट, अब महीने की कमाई 8 लाख

Next Story

मदरसे में 13 साल की बच्ची का मांगा वर्जिनिटी सर्टिफिकेट, पिता से संबंध का लगा था आरोप

Latest from Madhya Pradesh

अनिल मिश्रा की जमानत याचिका पर रविवार को भी सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया

ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शुक्रवार को अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी…