पटना: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ में वीआईपी कॉलोनी के समीप एक बार फिर से गैंगवॉर ने एक युवक की जान ले ली। शुक्रवार की रात शक्तिमान कुमार और लकी पटेल गिरोहों के बीच चली आपसी वर्चस्व की लड़ाई ने 18 वर्षीय रिशु पांडे की जान ले ली। पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर इस हत्या का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपित शक्तिमान कुमार और उसके दो साथियों, लकी पटेल और राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
चाकू से किया गया रिशु पांडे पर हमला, घटनास्थल पर ही मौत
सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब शक्तिमान कुमार और उसके साथी बाइक से अखलासपुर स्थित राइस मिल जा रहे थे। जैसे ही वह वीआईपी कॉलोनी गली नंबर तीन के पास पहुंचे, लकी पटेल और उसके गिरोह ने उन्हें घेर लिया। दोनों गिरोहों के बीच पुरानी दुश्मनी के कारण मारपीट शुरू हो गई, जो जल्द ही खूनी संघर्ष में बदल गई। इसी दौरान शक्तिमान के गिरोह ने 18 वर्षीय रिशु पांडे को चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Young boy Rishu Pandey was st@bbed multiple times to de@th by DaIits in Bihar. He was coming home when 2-3 men started beating him and injured badly with the Sharp knives. They st@bbed him till he lost consciousness where he succumbed to his injuries.
— Shubham Sharma (@Shubham_fd) September 29, 2024
No news in media. No… pic.twitter.com/CY1HieJZSp
पुलिस ने मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार, खून सना चाकू बरामद
घटना के बाद, भभुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवशंकर कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी शक्तिमान कुमार, लकी पटेल, और राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त खून से सना चाकू, एक बाइक, और खून सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं।
पुरानी दुश्मनी बनी हत्या का कारण
प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ ने बताया कि यह हत्या दो गैंगों के बीच चली आ रही पुरानी दुश्मनी का नतीजा थी। शक्तिमान और लकी पटेल के गिरोहों के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। कुछ दिनों पहले, लकी पटेल गिरोह ने शक्तिमान के बड़े भाई का मोबाइल छीन लिया था, जिसके बाद दोनों गिरोहों के बीच हिंसक झगड़ा हुआ था। यह हत्या उसी झगड़े का बदला लेने के उद्देश्य से की गई।
लकी पटेल और शक्तिमान कुमार पर पहले से हैं कई मामले दर्ज
पुलिस ने खुलासा किया कि दोनों गिरोहों के सरगना, लकी पटेल और शक्तिमान कुमार, पहले से ही हत्या के प्रयास और जानलेवा हमलों में शामिल रहे हैं। लकी पटेल के खिलाफ भभुआ थाने में कुल पांच मामले दर्ज हैं, जबकि शक्तिमान कुमार पर भी दो गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। लकी पटेल पहले भी चार बार जेल जा चुका है।
This report consumed time, hard work and money as a raw material to produce truth. Neo Politico needs your support in making more reports like this.
Donate via UPI: NeoPoliticoEditor@okicici
Gpay/Paytm/PhonePe: 8800454121
OR Become a Patron! (Donate via Patreon)
Paypal: https://paypal.me/falanadikhana?locale.x=en_GB…
