एएमयू में कलमा पढ़ने से किया इनकार, तो हिंदू छात्र की पिटाई: पिस्टल की बट से सिर फोड़ा, लहूलुहान होकर पहुंचा अस्पताल

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सिटी स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाले एक हिंदू छात्र को यूनिवर्सिटी के ही कुछ छात्रों ने इसलिए पीट दिया क्योंकि उसने कलमा पढ़ने से इनकार कर दिया था। आरोपियों ने उसे हॉस्टल से बाहर खींचकर जमीन पर गिराया और पिस्टल की बट से सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल छात्र को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

दोस्त से मिलने गया था हॉस्टल, वहीं हुआ झगड़ा

पीड़ित छात्र का नाम प्रशांत राठी है, जो अलीगढ़ के पुरानी चुंगी इलाके का रहने वाला है। वह एएमयू के सिटी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। रविवार को वह अपने दोस्त उजैफ जहीर से मिलने अल्लामा इकबाल हॉल हॉस्टल गया था। दोनों बातचीत कर रहे थे तभी वहां तीन छात्र पहुंचे। पीड़ित के मुताबिक, उन छात्रों ने उससे कलमा पढ़ने के लिए कहा। लेकिन जब उसने मना किया और कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकता, तो वे नाराज़ हो गए। तीनों ने मिलकर उसकी लात-घूंसे से पिटाई की, फिर उसे घसीटते हुए सड़क तक ले आए और पिस्टल की बट से सिर पर मारा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

छात्रों ने बचाई जान, आरोपी धमकी देकर भागे

हॉस्टल में शोर सुनकर अन्य छात्र मौके पर पहुंचे और उन्होंने बीच-बचाव किया। इससे किसी तरह प्रशांत की जान बच पाई।
आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद घायल प्रशांत को साथियों ने जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसे इतनी चोट लगी कि सिर से खून बहने लगा और वह चक्कर खाकर गिर पड़ा।

आरोपी अलग-अलग जिलों के, पीड़ित ने दी पहचान

इलाज के बाद प्रशांत ने एएमयू प्रॉक्टर ऑफिस और सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में जाकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह तीनों आरोपियों को पहचानता है — एक प्रतापगढ़ का रहने वाला है, दूसरा गाजीपुर का है, जबकि तीसरा अलीगढ़ का ही निवासी है। प्रशांत के अनुसार, ये तीनों या तो वर्तमान में एएमयू के छात्र हैं या हाल ही में यहां से 12वीं पास कर चुके हैं। वहीं, पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज और सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एएमयू प्रशासन और पुलिस की सफाई

एएमयू प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने कहा कि सिटी स्कूल के छात्र के साथ मारपीट हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ आरोपी छात्र हैं और कुछ संभवतः पुराने छात्र हो सकते हैं। “अगर जांच में पता चला कि आरोपी एएमयू के छात्र हैं तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कलमा पढ़वाने की बात की पुष्टि नहीं हुई है,” – प्रो. वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू वहीं, सिविल लाइंस थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने कहा कि शुरुआती जांच में यह छात्रों के बीच आपसी विवाद लगता है।“कलमा पढ़वाने की बात अभी साबित नहीं हुई है। तहरीर ली जा रही है और CCTV फुटेज चेक किए जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश जारी है,”
– पंकज मिश्रा, SHO

कैंपस में सुरक्षा पर सवाल, छात्रों में बढ़ी चिंता

इस घटना के बाद अलीगढ़ शहर में आक्रोश और डर का माहौल है। छात्रों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है कि यूनिवर्सिटी परिसर में सुरक्षा कितनी कमजोर है। एएमयू प्रशासन और पुलिस दोनों का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आने का इंतजार है।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

भाजपा के पूर्व विधायक का विवादित बयान — ‘2 के बदले 10 मुस्लिम लड़कियाँ लाओ, शादी और नौकरी कराएंगे’

Next Story

कर्नाटक हाई कोर्ट ने सरकारी आदेश पर लगाई रोक: सार्वजनिक स्थलों पर सभा के लिए अनुमति जरूरी करने वाला आदेश असंवैधानिक बताया

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…