हरदोई में युवक को ‘तालिबानी सजा’: आंखों में मिर्च, कानों में चूना डाला; दो आरोपी पकड़े गए, बाकी की तलाश जारी

हरदोई : उत्तर प्रदेश के बिलग्राम इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मोबाइल चोरी के शक में कुछ ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर उसे ऐसी ‘तालिबानी सजा’ दी कि सुनकर ही रूह कांप जाए। आरोप है कि युवक की आंखों में मिर्च पाउडर और कानों में चूना डाला गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वायरल वीडियो से खुली क्रूरता की कहानी

यह पूरा मामला बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के सढियापुर गांव का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो में कुछ लोग युवक को बंधक बनाकर उससे चोरी कबूल करवाने की कोशिश करते नजर आए। युवक की हालत देखकर ग्रामीण भी दंग रह गए। बिलग्राम पुलिस ने अनिल पुत्र सूबेदार और रामसुनील पुत्र बृजकिशोर को सढियापुर गांव से गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी हो रही है।

युवक पर चोरी के आरोप, लेकिन सजा पर उठे सवाल

गांववालों का कहना है कि पीड़ित युवक अनुज शुक्ला पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। 21 सितंबर को अनिल के घर और 1 अक्टूबर को रामसुनील के घर में चोरी हुई थी। ग्रामीणों ने शक के आधार पर उसे पकड़ा, लेकिन जो हुआ, उसने कानून की सीमाएं तोड़ दीं। इस घटना के बाद पीड़ित अनुज शुक्ला ने सरकार और प्रशासन से न्याय की मांग की है। उसका कहना है कि उसे बुरी तरह पीटा गया और जबरन स्वीकारोक्ति करवाई गई। बिलग्राम थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

सुप्रीम कोर्ट में बड़ा हंगामा: CJI पर जूता फेंकने की कोशिश, कांग्रेस बोली– नफरत समाज में गहराई तक घुस चुकी है

Next Story

रायबरेली दलित हत्याकांड के मुख्य आरोपी दलित, विपक्ष राजनीति में मस्त, पढ़ें आरोपियों के नाम

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…