चीन को हरा UN का ECOSOC चुनाव जीता भारत, 50% देशों ने भी चीन का नहीं किया समर्थन

न्यूयॉर्क (US): दुनिया के सबसे बड़े मंच UN पर भारत ने चीन को जबरदस्त पटखनी दी है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक प्रमुख चुनाव जीतकर फिर से अपना लोहा मनवाया है। दरअसल महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए UN के प्रमुख वैश्विक निकाय यूएन कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वोमेन आयोग के सदस्य के रूप में भारत को चुना गया है।

India & China at UN

बीजिंग वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन वीमेन की 25 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत ने चीन को हराकर प्रतिष्ठित निकाय में सीट जीती ! चुनाव को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने बयान जारी कर कहा कि “भारत UNCSW का सदस्य चुना। यह हमारे सभी प्रयासों में लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण समर्थन है। हम सदस्य देेेशों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।”

बता दें कि भारत, अफगानिस्तान और चीन ने इस संगठन के लिए चुनाव लड़ा था। भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के बीच मतदान में जीत हासिल की, जबकि चीन आधे रास्ते को भी पार नहीं कर सका।

इस वर्ष प्रसिद्ध बीजिंग वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन वीमेन (1995) की 25 वीं वर्षगांठ है। भारत चार साल, 2021 से 2025 तक महिलाओं के इस आयोग पर यूनाइटेड नेशन के कमीशन का सदस्य रहेगा।


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        
+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

‘बलात्कारियों को चौराहे पर लटका देना चाहिए या नपुंसक बना देना चाहिए’- पाक पीएम इमरान खान

Next Story

शौच करने गई दलित लड़की के साथ नाजिम, शीबू सहित 5 युवको ने किया गैंग रेप, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

Latest from ब्रह्मांड

नेपाल में भी धर्मांतरण के खिलाफ उठी आवाज, पूर्व डिप्टी PM बोले धर्मांतरण ने सांस्कृतिक पहचान कमजोर कर दिया

काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रवादी पार्टी राष्ट्रीय जनता पार्टी (आरपीपी) ने शुक्रवार 1 जनवरी को राजधानी काठमांडू…

फ़्रांस मस्जिदों के विदेशी फंडिंग को करेगा बंद, राष्ट्रपति बोले- ‘इस्लाम पूरे विश्व में खतरे में है’

पेरिस (फ्रांस): हमलों के बाद फ्रांस ने कट्टरपंथी इस्लाम को देश में नियंत्रित करने की योजना…