दलित चिंतक दिलीप मंडल की मां सरस्वती पर अश्लील टिप्पणी: ‘ब्रह्मा ने सरस्वती का यौन शोषण किया’, गिरफ्तारी की हुई माँग

नई दिल्ली: आज देशभर में बसंत पंचमी की धूम देखने को मिल रही है। देश के हर कोने मेंबड़े हर्षोल्लास के साथ विद्यादायिनी माता सरस्वती की आराधना की जा रही है।

कई धार्मिक स्थलों में विशाल मेला लगे हैं। तो दूसरी ओर अलग-अलग हिस्सों के श्रद्धालु मंदिर पहुंचे हैं। हालांकि इस पावन पर्व पर दलित चिंतक दिलीप मंडल की टिप्पणी से सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। 

दरअसल मंडल ने Phule J. , Slavery(1991), Govt of Maharashtra Publication नामक कथित दस्तावेज का हवाला देते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से टिप्पणी की कि “सरस्वती को मैं शिक्षा की देवी नहीं मानता। उन्होंने न कोई स्कूल खोला, न कोई किताब लिखी। ये दोनों काम माता सावित्रीबाई फुले ने किए। फिर भी मैं सरस्वती के साथ हूँ। ब्रह्मा ने उनका जो यौन उत्पीड़न किया, वह जघन्य है।”

दिलीप मंडल यहीं नहीं रुके आगे उन्होंने देवी सरस्वती का मजाक उड़ाने के उद्देश्य से लिखा कि “10th बोर्ड में पूछे गए 2 सवाल – 1. सरस्वती का शिक्षा के क्षेत्र में क्या योगदान था? 2. सावित्रीबाई फुले-फ़ातिमा शेख़ का शिक्षा के क्षेत्र में क्या योगदान था? पहले के जवाब में बच्चों ने कॉपी ख़ाली छोड़ दी। दूसरे सवाल के जवाब में कॉपी भर दी। क्या आप पहले सवाल का जवाब दे सकते हैं?”

फिर मंडल ने कहा कि “सरस्वती के बारे में मैं नहीं जानता कि उन्होंने किसे शिक्षित किया। लेकिन मैं पक्के तौर पर जानता हूँ कि भारत में लड़कियों का पहला स्कूल माता सावित्रीबाई फुले और फ़ातिमा शेख़ ने खोला। दलितों और ओबीसी ही नहीं, हर लड़की के लिए खुला था वो स्कूल। नमन कीजिए इन्हें।”

गिरफ्तारी की हुई माँग:

हालांकि दिलीप मंडल की हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी गिरफ्तारी की माँग भी करने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर से भाजपा विधायक दिनेश चौधरी ने उन्हें घृणा करने वाला बताते हुए गिरफ्तारी की माँग की।

इसके अलावा हरियाणा भाजपा आई टी सेल के प्रमुख अरुण यादव ने भीमंडल को गिरफ्तार करने को कहा। वहीं इस सूची में छत्तीसगढ़ से पूर्व भाजपा विधायक देवजी भाई पटेल, BJYM के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन, उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग सदस्य प्रीति वर्मा, बिहार भाजपा उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी जैसे कई बड़े चेहरों ने नफरत फैलाने के लिए मंडल के गिरफ्तारी की मांग की है।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

MP के बाद पुडुचेरी में भी गिर सकती है कांग्रेस की सरकार, 4 MLAs के इस्तीफे से अल्पमत में सरकार

Next Story

एक्सपोज़: बामसेफ का खूंखार आतंकी से लिंक, ISI एजेंट की संस्था का राज रतन आंबेडकर है प्रेजिडेंट

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…