1 हफ़्ते में ही 25 मंदिरों नें कोरोना के लिए दान किए ₹65 करोड़- FC रिपोर्ट

नईदिल्ली महामारी संक्रमण फैला हुआ है सरकार से लेकर हरेक तरह के संगठन लोगों की मदद के लिए आ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कोरोना के लिए मंदिरों के लिए लोगों ने सवाल किए। उसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर दावे किए जाने लगे कि इतने करोड़ इसने दिए इतने करोड़ उसने।

इसी बीच डाटा और न्यूज के लिए प्रसिद्ध हमारी FalanaDikhana.Com की टीम ने एक बार फिर आगे आकर यह पता लगाने का प्रयास किया कि आखिर पिछले हफ़्ते में देशभर के मंदिरों नें राज्य या भारत सरकार के राहत कोष में कितना पैसा दान दिया है।

चर्चित मंदिरों के नाम व दान की गई धन राशि :

1. शिरडी साईं मंदिर, महाराष्ट्र – 51 करोड़

2. जालाराम वीरपुर मंदिर, राजस्थान – 5.10 करोड़

3. महालक्ष्मी मंदिर, महाराष्ट्र – 2 करोड़

4. अम्बा जी मंदिर – 1.01 करोड़

5. महावीर हनुमान मंदिर, पटना – 1 करोड़

6. सोमनाथ ट्रस्ट गुजरात – 1 करोड़

7. वेदमाता गायत्री ट्रस्ट, उत्तराखंड – 1 करोड़

8. सांवलिया जी मंदिर, राजस्थान – 50 लाख

9. वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू – 26.40 लाख

10. स्वामी नारायण मंदिर, गुजरात – 25 लाख

11. खोड़ल धाम मंदिर, गुजरात – 21 लाख

12. सरदार धाम, गुजरात – 21 लाख

13. मेहंदीपुर बालाजी मंदिर, राजस्थान – 11 लाख

14. सालासर बालाजी मंदिर राजस्थान – 11 लाख

15. स्वामी नारायण पुण्य स्वर्ण मंदिर, गुजरात – 11 लाख

16. खाटू श्याम मंदिर, राजस्थान – 11 लाख

17. नाकोड़ा तीर्थ स्थल, राजस्थान – 11 लाख

18. ब्रह्मा मंदिर,  11 लाख

19. कांची मठ – 10 लाख

20. महामाया मंदिर, छत्तीसगढ़ – 5.11 लाख

21. महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन – 5 लाख

22. तिजारा जी मंदिर, राजस्थान – 5 लाख

23. जीण माता मंदिर, राजस्थान – 5 लाख

24. जैतू साव मठ, छत्तीसगढ़ – 1.5 लाख

25. दिगम्बर जैन मंदिर, सुजानगढ़, राजस्थान- 61 हजार

Falana Calculator Report (FC Report) :

इस तरह से ऊपर दिए गए मंदिर, ट्रस्ट, धाम द्वारा कोरोना के लिए दान किया कुल धन लगभग 64.50 करोड़ रुपये है। ये धन राशि हमनें केवल 22 मार्च से लेकर 29 मार्च के बीच किए गए दानों को जोड़ा है। FC रिपोर्ट में उन्ही मंदिरों के दान जोड़े गए हैं जोकि प्रसिद्ध हैं, या इनके दान की रिपोर्ट क्षेत्रीय या राष्ट्रीय मीडिया में प्रकाशित हुई हैं।

कैसे जुटाए हमने आंकड़े :

आंकड़े जुटाने में हमें काफी जद्दोजेहद करनी पड़ी, हमने सबसे देेेश के 25 नामी गिरामी मंदिरों की आधिकारिक बेवसाइट, 22-29 मार्च की मीडिया रिपोर्ट, मंदिरों के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज का अध्ययन किया है।

FC रिपोर्ट का निष्कर्ष : 

हालांकि हमारी रिपोर्ट में 22-29 मार्च में लगभग 65 करोड़ रुपये कोरोना के लिए केवल नामी गिरामी 25 मंदिरों द्वारा दिए गए हैं। लेकिन हमनें केवल रुपए का ही आंकलन किया है उनके द्वारा अन्य किसी सहयोग को नहीं जोड़ा है। इसके अलावा देश में हजारों मन्दिरों नें इसके लिए सहयोग किया होगा और ये राशि 65 करोड़ से अधिक हो सकती है। लेकिन उनके डाटा किसी भी तरह से सार्वजनिक नहीं हैं।

【नोट : ये मीडिया हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों द्वारा चलाया जा रहा है ! 】

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

PM नें की थी अपील, 24 घंटो में कोरोना के लिए आ गए ₹3000 करोड़- FC रिपोर्ट

Next Story

Covid19- ‘भारतीय हैं भाग्यशाली, संकट में देश का नेतृत्व मोदी जी कर रहे हैं: जूही चावला

Latest from Falana Report