गौरी लंकेश केस: RSS पर आरोपों से कोर्ट का राहुल गांधी व येचुरी के ख़िलाफ़ मानहानि…

मुंबई : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और माकपा नेता सीताराम येचुरी के खिलाफ मानहानि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है |

गौरी लंकेश हत्याकांड का आरोप राहुल व सीताराम नें RSS पर लगाया था :

गौरी लंकेश मर्डर केस में RSS पर आरोप लगाने के कारण राहुल गांधी व सीताराम येचुरी को मुंबई की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने समन भेजा दिया था।

लेकिन शुक्रवार को इसी केस को लेकर मुंबई की एक अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व CPIM नेता सीताराम येचुरी के खिलाफ मानहानि की प्रक्रिया जारी की है। हालांकि अब इस केस में अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी।

कोर्ट में दोनों व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों : कोर्ट 

इस केस में अब कोर्ट ने दोनों नेताओं को साफ़ कहा है कि व्यक्तिगत रूप से पेश होना पड़ेगा। आपको बता दें कि इस मानहानि के मुकदमे को कोर्ट तक ले जाने वाले एक RSS के कार्यकर्ता ही हैं |

संघ कार्यकर्ता और वकील धृतिमान जोशी ने साल 2017 में राहुल गांधी, UPA अध्यक्षा सोनिया गांधी, CPIM नेता व उसके महासचिव सीताराम येचुरी के खिलाफ अदालत में निजी शिकायत दर्ज कराई थी।

कोर्ट ने 18 फरवरी को राहुल गांधी और येचुरी को समन जारी किया था। हालांकि सोनियां गांधी व CPIM के खिलाफ शिकायत को रद्द कर दिया था।

इसमें कोर्ट ने कहा था कि व्यक्तियों द्वारा की गई टिप्पणियों के लिए पार्टी को जिम्मेदार ठहराया नहीं जा सकता है।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

भारतीय बटालियन में SC-ST को मिलेगी अब योग्यता में छूट

Next Story

PM मोदी को ‘मोदिनामिक्स’ के लिए सियोल पीस प्राइज, ‘नमामि गंगे’ को दी राशि

Latest from Uncategorized

“अब हिन्दू-मुस्लिम नहीं बैकवर्ड-फॉरवर्ड दंगा होगा, ब्राह्मणों को खदेड़ कर मारिये”, वायरल वीडियो पहुंचा लखनऊ कोर्ट

लखनऊ : ब्राह्मणों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण और हिंसा भड़काने के आरोप में राष्ट्रीय…