‘भूमिपूजन दुनियाभर के हिंदुओं के लिए ऐतिहासिक दिन है, राम हमारे आदर्श हैं’: पाक हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया

करांची (पाक): राम मंदिर भूमि पूजन पर भारत सहित पाकिस्तान के क्रिकेटरों ने जबरदस्त उत्साह व्यक्त किया है।

उत्तरप्रदेश में भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह का जश्न भारत सहित पूरे विश्व में मनाया गया। इस विशेष जश्न को मनाने के लिए, 5 अगस्त को अमेरिका में भी लोग झूम उठे। ऐसा ही उत्सव न्यूयॉर्क अमेरिका के मशहूर टाइम्स स्क्वायर में विशालकाय बिलबोर्ड के पार भगवान राम की 3D तस्वीरें लगाकर मनाया गया है।

Shri Ram’s Display on billboard of New York’s Times Square

वहीं भारत सहित दुनिया भर की बड़ी हस्तियों ने भूमि पूजन को लेकर खुशी जाहिर की है। इसी में शामिल हैं पाकिस्तान के हिन्दू क्रिकेटर दानिश कनेरिया जिन्होंने भूमि पूजन को ऐतिहासिक बताया है।

दानिश ने अपने बयान में कहा कि “आज दुनिया भर के हिंदुओं के लिए ऐतिहासिक दिन है। भगवान राम हमारे आदर्श हैं।”

आगे उन्होंने धार्मिक कट्टरपंथियों को भी जवाब देते हुए कहा कि “हम सुरक्षित हैं और किसी को भी हमारे धार्मिक विश्वासों से कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। प्रभु श्री राम का जीवन हमें एकता और भाईचारा सिखाता है।”

अंत में दानिश ने राम को बुराई के प्रति अच्छाई का प्रतीक बताते हुए कहा कि “भगवान राम की सुंदरता उनके नाम में नहीं, उनके चरित्र में निहित है। वह बुराई पर अधिकार की जीत का प्रतीक हैं। आज दुनिया भर में खुशी की लहर है। यह बहुत संतोष का क्षण है। जय श्रीराम।”

ये दिन इतिहास के पन्नो में शामिल: धवन

उधर राम मंदिर भूमि पूजन पर क्रिकेटर शिखर धवन ने भी उल्लास जताया। उन्होंने कहा कि “आज जश्न का दिन है और एक जो इतिहास की किताबों में समा जाएगा। इसमें शामिल सभी को बधाई।”

लोगों में सुख शान्ति भाईचारा बढ़े: सुरेश रैना

भारतीय टीम के दिग्गज फील्डर कहे जाने वाले सुरेश रैना ने भी मौके पर हर्ष व्यक्त किया। रैना ने सन्देश में कहा कि “राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिलान्यास पे देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ। मेरी मनोकामना है की इससे लोगों में भाईचारा और देश में अमन, शांति, और सुख चैन बढ़े।”

Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        
+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

महादलित 15 वर्षीय किशोरी का मो.अबू बकर सहित दो अन्य ने किया गैंग रेप, बंधक किशोरी को छुड़ाने गयी माँ को भगाया

Next Story

‘इस साल पहले ही दीवाली आ गई, वास्तव में ऐतिहासिक दिन’: अक्षय कुमार ने की राममंदिर की तारीफ़ें

Latest from Uncategorized

“अब हिन्दू-मुस्लिम नहीं बैकवर्ड-फॉरवर्ड दंगा होगा, ब्राह्मणों को खदेड़ कर मारिये”, वायरल वीडियो पहुंचा लखनऊ कोर्ट

लखनऊ : ब्राह्मणों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण और हिंसा भड़काने के आरोप में राष्ट्रीय…