‘शादी निजी स्वतंत्रता तो महिलाएं अपने धर्म का नाम रखने के लिए स्वतंत्र क्यों नहीं’- मोदी सरकार के मंत्री

नई दिल्ली: लवजिहाद पर कानून को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस खुलकर विरोध व समर्थन में उतर आए हैं।

इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने लवजिहाद कानून बनाने का विरोध किया तो मोदी सरकार के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर हमला बोला है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि “प्रिय अशोक गहलोत जी, क्या हज़ारों युवतियों के साथ प्रेम और विवाह के नाम पर, नाम और धर्म बदल कर हो रहे धोखे को लव जिहाद नहीं कहेंगे? शादी अगर व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है तो फिर महिलाएं अपने मायके का नाम या धर्म रखने के लिए स्वतंत्र क्यों नहीं हैं?”

आगे मंत्री ने कहा कि “क्यों लड़कियों के परिवारों को भी दूसरे धर्म को स्वीकार करने के लिए मजबूर किया जाता है? क्या धर्म व्यक्तिगत स्वतंत्रता की बात नहीं है? अशोक जी, चूंकि कांग्रेस व्यक्तिगत स्वतंत्रता की आड़ में इस कृत्य का समर्थन कर रही है, तो क्या यह आपका नया सांप्रदायिक एजेंडा है।”

अंत में उन्होंने कहा कि “अशोक गहलोत जी, सत्ता लालच में हिन्दू आतंकवाद जैसे शब्द गढ़ना, घृणा फैलाना इत्यादि सब कांग्रेस प्रधान कृत है। भाजपा, सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखती है, इसलिए हमारी महिलाएं लव जिहाद नाम के धोखे और अन्याय के अधीन नहीं होंगी।”

गहलोत ने लगाए थे 3 आरोप:

गौरतलब है कि सीएम गहलोत ने कहा था कि 1. “लव जिहाद भाजपा द्वारा राष्ट्र को विभाजित करने और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए निर्मित एक शब्द है। विवाह व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है, इस पर अंकुश लगाने के लिए एक कानून लाना पूरी तरह से असंवैधानिक है और यह कानून की किसी भी अदालत में खड़ा नहीं होगा। लव में जिहाद का कोई स्थान नहीं है।”

2. “वे राष्ट्र में एक ऐसा वातावरण बना रहे हैं, जहां आपसी सहमति जताने वाले व्यक्ति राज्य की दया और शक्ति के अधीन रहेंगे। विवाह एक व्यक्तिगत निर्णय है और वे उस पर अंकुश लगा रहे हैं, जो व्यक्तिगत स्वतंत्रता को छीनने जैसा है।”

3. “यह सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने, सामाजिक संघर्ष को बढ़ावा देने और राज्य के संवैधानिक प्रावधानों की अवहेलना करने जैसा है। जबकि राज्य किसी भी आधार पर नागरिकों के साथ भेदभाव नहीं करता है।”

कांग्रेस की वोटबैंक की राजनीति: राजस्थान भाजपा

उधर राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गहलोत को जवाब देते हुए कहा “हमारी संस्कृति में, विवाह केवल एक व्यक्तिगत पसंद नहीं है, इसमें धर्म और समाज का अनुमोदन भी शामिल होता है। ‘लव-जिहाद’ का एजेंडा, हमारी बेटियों की पीड़ा हर किसी को स्पष्ट दिखाई देती है और इसे नजरअंदाज करना उनकी (अशोक गहलोत) छोटी सोच को दर्शाता है।”

आगे पूनिया ने कहा कि “यह बयान शर्मनाक है। भारत विश्व का पुरातन सनातन देश है, जहां विवाह एकनैसर्गिक संस्कार है, लव जिहाद इस्लामिक आतंकवाद का घोषित एजेंडा है, विश्वास नहीं होता वोट बैंक की राजनीति के लिए आप इतना गिर जाओगे।”

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

कर्नाटक: BJP सरकार आगामी विधानसभा सत्र में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए लाएगी बिल

Next Story

PFI अधिकारियों से भीम आर्मी व PFI के बीच वित्तीय संबंधों के मिले सबूत, ED की जांच जारी

Latest from राजस्थानी रण

टोंक डीएसपी को हटाये जाने पर ब्राह्मण समाज का विरोध प्रदर्शन, कहा राजनैतिक दबाव के चलते किया गया निलंबित

टोंक- राजस्थान के टोंक जिले में डीएसपी रूद्र प्रकाश शर्मा को निलंबित करने पर ब्राह्मण समाज…