ग्राम समाज की भूमि पर चबूतरा बना रही थी भीम आर्मी, रोकने आई 5 पुलिस हमले में घायल, केस दर्ज

ललितपुर: यूपी के ललितपुर में विवादित चबूतरे पर भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण का जन्मदिन मनाने व चबूतरे के निर्माण को लेकर पुलिस व भीम आर्मी के बीच विवाद हो गया।

इस दौरान भीम आर्मी समर्थकों ने पथराव कर दिया, जिसमें तीन पुलिस की तीन जीप क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एक इंस्पेक्टर, महिला कांस्टेबल सहित पांच पुलिस कर्मियों के अलावा आधा दर्जन ग्रामीण महिलाएं घायल हो गई। जिनमें तीन महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने भीम आर्मी, भारत आजाद पार्टी के कार्यकार्यताओ सहित 170 अज्ञात ग्रामीणों पर मामला दर्ज कराया है।

थाना नाराहट के ग्राम बरौदिया में गुरुवार की शाम भीम आर्मी व भारत आजाद पार्टी के कार्यकर्ताओं एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों के साथ गांव में संत रविदास के विवादित चबूतरा स्थल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर का जन्मदिन मना रहें थे। विवादित स्थल पर तैनात पुलिस बल ने जब उन्हें बिना परमीशन कार्यक्रम करने से रोका। जिसके बाद समर्थकों व पुलिस कर्मियों में विवाद होने लगा। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी पाली, क्षेत्राधिकारी नाराहट, थानाध्यक्ष नाराहट सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

इस दौरान भीम आर्मी समर्थक चबूतरे का निर्माण करने लगे। जब पुलिस कर्मियों ने विवादित स्थल पर चबूतरा निर्माण करने से रोका तो समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों में जमकर विवाद हो गया और जिसके चलते पुलिस के तीन जीप क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं थानाध्यक्ष नाराहट श्याम प्रकाश शर्मा, एक महिला कांस्टेबिल सहित पांच पुलिस कर्मी के अलावा आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गई। तीन ग्रामीणों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

इधर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार ने बताया कि बिना परमीशन विवादित स्थल पर जन्मदिन मनाने व विवादित चबूतरा का निर्माण करने से रोकने पर भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी व 170 ग्रामीण पुरुष महिलाएं ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिससे एक एसओ, महिला कांस्टेबिल सहित चार पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। इस मामले में 170 अज्ञात ग्रामीणों पर मामला दर्ज किया गया हैं। वहीं लेखपाल की शिकायत पर भी 100 अज्ञात ग्रामीणों पर मामला दर्ज किया गया।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मिर्ज़ापुर में ब्राह्मण बच्चों की हत्या का आरोपी सलीम, बच्चो को ले जाने में प्रयोग हुई थी सिल्वर बाइक

Next Story

चीन में उईगर मुस्लिमों को हर शुक्रवार सूअर का मांस खाने के लिए मजबूर किया जाता है: रिपोर्ट

Latest from उत्तर प्रदेश

भीमनगरी उद्घाटन में मचा बवाल: ‘राधे-राधे’ से भड़के लोग, भंते नाराज, माला लेकर पहुंचा युवक, पुलिस से भिड़ा शख्स

आगरा: भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आगरा में आयोजित भीमनगरी कार्यक्रम में उस समय…

“रेप तो बच्चे ही करते हैं”: अलीगढ़ में अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा के दौरान महिला से छेड़छाड़, शिकायत करने पर पुलिस ने डांटा, वीडियो वायरल

अलीगढ़: जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहाँ अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा के दौरान…

रामजी लाल सुमन का करणी सेना पर तीखा हमला: ‘हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ है’, गड़े मुर्दे मत उखाड़ो वरना भारी पड़ेगा

आगरा: अंबेडकर जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने…

सीतापुर: आंबेडकर और बुद्ध की मूर्तियां हटाने गई टीम पर पथराव, आठ पुलिसवाले घायल, अफसर की गाड़ी भी तोड़ी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के विभरापुर गांव में शनिवार दोपहर…