500 साल में पहली बार दीवाली पर राम जन्मभूमि पर जलेंगे दीप, 5.5 लाख दीप बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या: उत्तरप्रदेश सरकार कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए इस बार भी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दीपोत्सव-2020 के अवसर पर अयोध्या में राम की पैड़ी पर पांच लाख 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ दीपोत्सव पर अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे और वहां दीप प्रज्जवलित करेंगे। 

मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव-2020 के पर्व पर पर सरयू (नदी) की भव्य एवं दिव्य आरती की व्यवस्था करने और पूरी अयोध्या की भव्य सजावट के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि श्रीराम जन्म भूमि, कनक भवन, राम की पैड़ी, हनुमान गढ़ी सहित सभी मंदिरों में बिजली की सजावट की जाए। इसी प्रकार पुलों, विद्युत पोल आदि पर बिजली की झालर लगायी जाएं। इन कार्यक्रमों में एकरूपता हो। इससे दीपोत्सव की शोभा और बढ़ेगी।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग, अयोध्या के जिला प्रशासन और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 16 नवंबर तक दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव पर अयोध्या के सभी मठ, मंदिरों एवं घरों में दीप प्रज्जवलन की ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे भगवान श्रीराम की नगरी दीपों के प्रकाश से पूरी तरह आलोकित हो जाए। उन्होंने मठ मंदिरों में भजन तथा रामायण पाठ का आयोजन कराने के निर्देश दिए।

वहीं कार्यक्रम के बारे में योगी सरकार में पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि 500 वर्षों तक संघर्ष करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आखिरकार केंद्र सरकार को राम मंदिर का निर्माण शुरू करने के लिए अधिकृत किया। यदि कोरोना नहीं हुआ होता तो करोड़ों लोग इसमें भाग लेते। लेकिन हम लोगों को यहां नहीं आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, लेकिन इसे डिजिटल रूप से देखें।

आगे मंत्री ने कहा 500 साल के संघर्ष के बाद पहली बार दीवाली पर श्री राम जन्मभूमि पर दीप जलाए जाएंगे। कोरोना के चलते सबसे आग्रह है कि सीमित संख्या में अयोध्या आएं। डिजिटल दीपोत्सव का भी प्रबंध किया गया है। हमने इस बार 5 लाख 51 हज़ार दीप जलाने का लक्ष्य रखा है।

गौरतलब है कि अयोध्या में योगी सरकार दीवाली पर वार्षिक दीपोत्सव को भव्य तरीके से मनाएगी। सरकार सरयू के घाटों पर 5 लाख 51 हजार दीपक जलाकर अपने पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ने की योजना बना रही है।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

नाबालिक ब्राह्मण लड़की ने दुष्कर्म व छेड़छाड़ से तंग आकर करी आत्महत्या, पुलिस ने रेप का मामला नहीं किया दर्ज

Next Story

UAE ने मुस्लिम पर्सनल लॉ में किया संशोधन, अविवाहित जोड़े रह सकेंगे साथ, शराब प्रतिबंधो में भी छूट

Latest from राम राज्य

पटाखे फोड़ने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिन्दू युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में दीपावली के मौके पर आतिशबाजी कर रहें हिन्दू युवक के…

दलितों के घर जाकर देवी-देवताओं की मूर्ति निकाली, पोस्टर फाड़े, शिकायत करने पर दी एससी एसटी एक्ट की धमकी

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में तथाकथित अंबेडकर वादियों के द्वारा दलितों के घर जाकर हिन्दू…

हिंदू त्यौहार को मिली अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि, दुर्गा पूजा यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल

नई दिल्ली: भारत के त्यौहार दुर्गा पूजा को अब अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हो चुकी है। संयुक्त…