/

पटाखे फोड़ने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिन्दू युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में दीपावली के मौके पर आतिशबाजी कर रहें हिन्दू युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, आरोप है कि पीड़ित हिन्दू युवक दीपावली की पूजा पाठ के पश्चात अपने घर के बाहर आतिशबाजी कर रहा था। लेकिन यह बात उनके पड़ोसी मोहम्मद शब्बीर खान और मोहम्मद बब्लू खान को न गवार गुजरी और दोनों ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

बता दे कि घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। जिसमें साफ तौर पर नजर आ रहा हैं कि किस तरह मोहम्मद शब्बीर खान और बब्लू खान अपने परिजनों के साथ मिलकर हिन्दू युवक को घसीटते हुए मारपीट कर रहें हैं।

घर के बाहर निकाल कर की मारपीट

पूरा मामला हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के चूड़ी वाला मोहल्ला का बताया जा रहा है, जब हिन्दू युवक विशाल अपने घर के सामने आतिशबाजी कर रहा था, लेकिन यह बात उनके मुस्लिम पड़ोसी को पसंद नहीं आई और पटाखे फोड़ने को लेकर विरोध करते हुए हंगामा करने लगे। जब पीड़ित युवक विशाल ने विरोध किया तो आरोपी मोहम्मद शब्बीर खान और बब्लू खान के साथ-साथ उनके परिवार की महिलाएं व कुछ अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए और गाली गलौज करने लगे।

विशाल के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी युवक उनके बेटे को पटाखे फोड़ने पर घर के सामने से खींचकर ले गए और उसके साथ लात घूँसों से जमकर मारपीट करने लगे, जिसके बाद मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने बीच बचाव कर कई बार विशाल को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी फिर भी गाली गलौज करते हुए उसके साथ काफी देर तक मारपीट करते रहे। किसी तरह उन्होंने उसे आरोपियों से बचाया।

वहीं मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले। पुलिस का कहना है कि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पीड़ित युवक के परिजनों की शिकायत पर मारपीट करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रहीं हैं।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

यूपी- ब्राह्मण किसान की मारपीट कर बेरहमी से हत्या, जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस पर लगा मारपीट का आरोप

Next Story

यूपी- ब्राह्मण महिला की रेप के बाद बर्बर हत्या, निजी अंग को चाकुओं से गोदा, निर्वस्त्र हालत में शव बरामद

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…