घर में घुसकर पुजारी पर चाकू से किए 17 वार, पीड़ित का आरोप बेटी से जबरन शादी करना चाहता है आरोपी, मुकदमा दर्ज

रतलाम- मध्यप्रदेश में रतलाम जिले के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने रात के समय एक ब्राह्मण पुजारी के घर में घुसकर चाकूओं से जानलेवा हमला कर दिया है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमले के बाद उन्हें खून से लथपथ अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा हैं। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भय्यू मराठा सहित सात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

पीड़ित पुजारी की बेटी से जबरन शादी करना चाहता है आरोपी

पुलिस के अनुसार हमले में घायल 46 वर्षीय पुजारी अवधेश त्रिवेदी पुत्र श्यामसुंदर त्रिवेदी (निवासी कबीर साहब मंदिर के पीछे) ने बताया कि वह 30 साल से जैन श्वेतांबर ट्रस्ट बोर्ड कबीर साहब के मंदिर में पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 12:45 बजे अपने घर पर सोए हुए थे, तभी आरोपी भय्यू मराठा निवासी भंडारी इली (थावरिया बाजार) व उसके छ साथी घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। जब पीड़ित पुजारी ने इतनी रात को घर में घुसने का कारण पूछा तो आरोपी भय्यू भड़क गया और चाकूओं से ताबड़तोड़ वार करते हुए जानलेवा हमला कर दिया व सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुजारी ने बताया कि मुख्य आरोपी भय्यू मराठा उनकी 18 वर्षीय बेटी से जबरन शादी करना चाहता है, जिसके बाद डर के कारण वह अपनी बेटी को उसकी नानी के घर छोड़ आए थे। लेकिन खबर लगते ही आरोपी भय्यू अपने साथियों के साथ आया और रात के समय घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस आया और मेरे बेटे को मारने का प्रयास किया तो मैने एक डंडा उठाकर उन्हें रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन आरोपी भय्यू के साथियों ने मुझे पकड़ लिया व चाकू से 17 वार किए और भाग गए।

वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित पुजारी अवधेश त्रिवेदी की शिकायत पर मुख्य आरोपी भय्यू मराठा व उसके छ साथियों के खिलाफ धारा 307, 458, 147, 148 व 149 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। साथ ही घटनाक्रम में शामिल सभी आरोपियों की तलाश की जा रहीं हैं।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

आरक्षित पदों पर योग्य अभ्यर्थी न मिलने पर दिया जाए अनारक्षित अभ्यर्थी को मौका, यूजीसी के प्रस्ताव को शिक्षा मंत्रालय ने किया खारिज

Next Story

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी अफसरों के खिलाफ दर्ज कराया SC-ST Act, जमीन घोटाले मामले में पूछताछ अब भी जारी

Latest from Madhya Pradesh

अनिल मिश्रा की जमानत याचिका पर रविवार को भी सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया

ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शुक्रवार को अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी…