गुरूग्राम- दलित नेता की दबंगई का मामला हरियाणा के गुरूग्राम जिले के सोहना से सामने आया है, जहां चुनाव हारने से नाराज दलित नेता जवाहर लाल ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर एक ब्राह्मण परिवार के ऊपर हमला बोल दिया और घर में घुस कर परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की हैं। जिसमें घर की महिलाओं व बच्चों सहित पांच लोगों को गंभीर चोटें आई है, जिसके बाद सोहना सिटी थाना पुलिस ने आरोपी नेता और उसके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
वहीं अब दलित नेता ने उल्टा पीड़ित परिवार के खिलाफ ही एससी एसटी एक्ट के तहत झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया हैं। बता दे कि दलित नेता जवाहर लाल के द्वारा की जाने वाली दबंगई का यह पहला मामला नहीं है, जब उसने ब्राह्मण परिवार के घर में घुसकर मारपीट की हैं। इससे पहले भी उसने 5 अक्टूबर को पीड़ित परिवार के छोटे बेटे विकास शर्मा के साथ मारपीट कर उसका पैर तोड दिया था। लेकिन कस्बे के कुछ रौबदार लोगों ने पीड़ित परिवार पर ही दबाव बनाकर जबरन समझौता करा कर मामले को खत्म कर दिया था।
दलित नेता ने चुनाव हारने के बाद घर में घुसकर योगेश शर्मा को इतना पीटा कि उसकी टांग टूट गई. इसके बाद घर की महिलाओं और बच्चों को भी मारा. इसके बाद नेता जी ने पीड़ित परिवार पर SC ST एक्ट का झूठा मामला भी दर्ज कराते हुए उन्हें फसा दिया. CCTV में नेता जी की दबंगई साफ देखी जा सकती है.… pic.twitter.com/qoJuykqlWv
— Shubham Sharma (@Shubham_fd) October 17, 2023
ब्राह्मण समाज की पुलिस प्रशासन को चेतावनी
इस पूरे मामले पीड़ित ब्राह्मण परिवार पर एससी एसटी एक्ट के मुकदमा दर्ज कराये जाने से ब्राह्मण समाज के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा हैं। इतना ही नहीं पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने एक पंचायत का आयोजन किया और चौकी इंचार्ज से मिलकर मामले में निष्पक्ष जाँच करने की मांग की हैं।
वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले में आगे की जांच की जा रहीं हैं। जांच के दौरान जो भी साक्ष्य और तथ्य सामने आएगें, उसके आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
Kapil reports for Neo Politico Hindi.
