/

पेट्रोल के पैसे मांगने पर सेल्समैन से की मारपीट, दी झूठे एससी एसटी एक्ट में जेल भेजने की धमकी, FIR दर्ज

बदायूं- एससी एसटी एक्ट के दुरुपयोग का ताजा मामला उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पेट्रोल के पैसे मांगने पर आरोपी युवक के द्वारा सेल्समैन के साथ मारपीट कर उसे झूठे एससी एसटी एक्ट में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई हैं। जिसके बाद पेट्रोल पंप के मालिक बिष्णु असावा के द्वारा आरोपी युवक रवि पिता कन्हीलाल निवासी ग्राम दिधौनी के खिलाफ बिल्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया हैं।

लोगों को डरा धमका कर पैसे ऐंठना युवक का काम

जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के दिधौनी गाँव के पास संचालित पेट्रोल पंप के मालिक बिष्णु असावा ने थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि दिधौनी गाँव का ही निवासी युवक रवि पिता कन्हीलाल आए दिन पेट्रोल पम्प पर उपस्थित सेल्समैनो को डरा धमकाकर गाड़ी में पेट्रोल डलवा लेता हैं और जब पैसे देने की बात करो तो दबंगई दिखाकर SC-ST Act के फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देता हैं।

पेट्रोल पंप के मालिक बिष्णु असावा ने बताया कि अभी बीते दिनों रविवार की ही बात है, आरोपी युवक रवि पंप पर आया और पेट्रोल डालने को कहने लगा तो इस बार सेल्समैन हबीब पुत्र जान मोहम्मद ने मना कर दिया। जिसके बाद उसने सेल्समैन हबीब के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी व डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। इतना ही नहीं आरोपी रवि सेल्समैन को 5 हजार रुपये प्रति माह का पेट्रोल फ्री डालने की धमकी देकर गया हैं।

पंप संचालक बिष्णु असावा ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक रवि पंप न चलने देने और जान से मारने की धमकी देकर गया है, पूरी घटना का वीडियो पंप पर सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हैं। पंप मालिक असावा का कहना है कि रवि का पूरे इलाके में आतंक है, वह इसी तरह आए दिन लोगो को एससी एसटी एक्ट की धमकी देकर रंगदारी मांगता हैं।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

दलितों की दबंगई, थाने में घुसकर एसआई व सहायक कर्मी से की मारपीट, पुलिस ने 9 आरोपियों को भेजा जेल

Next Story

कुत्ते की मौत से नाराज युवक ने बुजुर्ग ब्राह्मण महिला के साथ की बदसलूकी, बेटे के साथ भी की मारपीट, FIR दर्ज

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…