होली के दिन खून की होली! पुजारी की गला काटकर हत्या, मंदिर परिसर में मिला शव

सीतापुर- उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिले में होली की रात मंदिर के एक ब्राह्मण पुजारी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा तब हुआ जब सोमवार की सुबह एक ग्रामीण पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचा, तो देखा कि पूरा मंदिर परिसर पुजारी के खून से रंगा हुआ था। वहीं पास में ही पुजारी संकुल मिश्रा का शव पड़ा हुआ था, फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

लंबे समय से कर रहे थे मंदिर में पूजा पाठ

बता दे कि पूरा मामला रामकोट थाना क्षेत्र का है, जहां रामेश्वर तीर्थ स्थित मंदिर में मृतक पुजारी संकुल मिश्रा उम्र (38 साल) लंबे समय से मंदिर में पूजा पाठ का कार्य कर रहे थे। रविवार शाम उन्होंने मंदिर में पूजा पाठ की और रात के समय गांव वालों के साथ होलिका दहन कार्यक्रम में चले गए, वहां से वह मंदिर वापिस आ गए। जहां देर रात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी।

ग्रामीण का कहना है कि सुबह करीब 6 बजे जब वह मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे तो देखा कि मंदिर का गेट खुला हुआ था और जब वह अंदर गया तो अंदर का दृष्य देखकर हैरान रह गया। पूरे फर्श पर खून पड़ा हुआ था और पास में ही पुजारी संकुल मिश्रा का शव पड़ा था, जिसके बाद ग्रामीण ने अन्य गाँव वालों और पुलिस को खबर दी। खबर लगते ही गाँव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।

एसपी चक्रेश मिश्र का कहना है कि सर्विलांस, एफएसएल व अन्य टीमें जांच कर रहीं है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल अभी हत्या के पीछे की असली कारण पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

प्राइवेट महंगी दवा लिखने को किया मना तो मरीज को बुरी तरह पीटा, SC-ST एक्ट में जेल भेजने की धमकी, डॉक्टर की वीडियो वायरल

Next Story

ब्राह्मण युवक को होली खेलने बुलाया, गले लगाया और दाग दी कनपटी पर गोलियां, हुई दर्दनाक मौत

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…