भोपाल- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में करणी सेना ने एससी एसटी एक्ट, जातिगत आरक्षण और सवर्ण आयोग सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर बिगुल फूंक दिया है, जिसमें करणी सेना सहित दर्जनों संगठनों के लाखों लोग जंबूरी मैदान में इकट्ठा हुए हैं।
इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने शिवराज सरकार को चेतावनी देते हुए करणी सैनिकों के साथ भूख हड़ताल शुरू कर दी है, उन्होंने कहा कि अगर शाम 4 बजे तक उनकी समस्त मांगों को नहीं माना गया और कोई जिम्मेदार व्यक्ति ज्ञापन लेने नहीं आया तो वह विधानसभा का घेराव करेंगे।
#LIVE Hundreds of thousands of people gathered in Bhopal to protest against the SC-ST act and caste-based reservation. Protestors sit on indefinite hunger strike until govt accepts the demand. pic.twitter.com/nliQ1wehzW
— Shubham Sharma (@Shubham_fd) January 8, 2023
आश्वासन नहीं लिखित में चाहिए आदेश
आपको बता दे कि 21 सूत्रीय मांगों को लेकर जंबूरी मैदान में हो रहे इस विरोध प्रदर्शन में मध्यप्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुखों सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं।
जिसके बाद एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा ने जंबूरी मैदान पहुंच कर करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर से बात की हैं, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रतिनिधि मंडल उनसे बात करने के लिए तैयार हैं। जिसके जवाब में करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने कहा हमें केवल आश्वासन नहीं, लिखित में आदेश चाहिए।
करणी सेना ने सरकार के सामने 21 सूत्रीय मांग रखी है, जिसमें मुख्य रूप से आरक्षण को आर्थिक आधार पर करने और एससी एसटी एक्ट में बिना जांच के गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई हैं।
Kapil reports for Neo Politico Hindi.
