/

हिन्दू युवक से प्रेम प्रसंग के चलते युवती के परिजनों ने जोड़े को उतारा मौत के घाट

बस्ती: आरोप है कि हिन्दू युवक से प्रेम प्रसंग और अपनी झूठी इज्जत की खातिर युवती के परिजनों ने युवक और युवती दोनों को मौत के घाट उतार दिया है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों की हत्या के आरोप में युवती के दो भाईयों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्रेम प्रसंग के चलते कर दी हत्या

दरअसल घटना उत्तरप्रदेश के बस्ती जिला के रूधौली थाना क्षेत्र की हैं. जहां एक हिन्दू युवक और मुस्लिम युवती के प्रेम प्रसंग के चलते दोनों की हत्या कर दी गई और हत्या के बाद रात में ही युवती के शव को दफना दिया तो वहीं युवक के शव को एक गन्ने के खेत में फेंक दिया।

वहीं मृतक के पिता रामफेर का कहना है कि उनका बेटा अंकित गाँव के ही इरशाद पुत्र नजीबुल्लाह के घर ट्रैक्टर चालक का काम करता था, जहां बीते दिन शुक्रवार को रात के दौरान इरशाद की माँ के बुलाने पर अंकित उनके घर गया था।

उन्होंने बताया कि जब देर रात अंकित घर नहीं लौटा तो उसको फोन लगाया, लेकिन फोन न उठाने पर वह इरशाद के घर पहुंच गए जहां उनकी बेटी अमीना की मौत की खबर सुनकर वह वापिस आ गए।

वहीं शनिवार सुबह मृतक के पिता रामफेर की शिकायत रूधौली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और शनिवार शाम 7 बजे अंकित के शव को एक गन्ने के खेत से बरामद कर लिया।

जिसके बाद पुलिस ने मृतक परिवार की शिकायत पर इरशाद के परिवार से पूछताछ शुरू कर दी है, जहां शुरूआती जांच में प्रेम प्रसंग के तहत हत्या करने की आशंका जताई जा रही हैं। वहीं पुलिस द्वारा आज रविवार को युवती के शव को कब्र से निकलवा कर दोनों शवों की पोस्टमार्टम जांच कराई जायेगी।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

MP: बिना अनुमति रैली करने के मामले में प्रीतम लोधी और उनके पुत्र सहित सैकड़ों समर्थकों पर हुआ मामला दर्ज

Next Story

FIR वापिस नहीं लेने पर ब्राह्मण युवक पर किया चाकूओं से हमला, दी SC-ST एक्ट में फंसाने की धमकी

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…