शिव मंदिर में मुस्लिम माँ-बेटी ने पढ़ी नमाज, मौलवी पर भड़काने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली- साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और हिन्दूओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला उत्तरप्रदेश के बरेली जिले से सामने आया है, जहां जिले के एक प्राचीन शिव मंदिर में मुस्लिम माँ-बेटी ने नमाज पढ़कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया हैं। आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के एक मौलवी ने दोनों माँ-बेटी को नमाज पढ़ने की सलाह दी थी।

हालांकि शिव मंदिर में नमाज पढ़ने वाली सबिना पत्नी जाकिर हुसैन, नजीरा पुत्री जाकिर हुसैन निवासी ग्राम केसरपुर सहित मौलवी चमनशाह मियाँ पुत्र बहार शाह निवासी ग्राम सैदपुर कुर्मियान थाना के खिलाफ भुता थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 295A,120B, 153A के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

मौलवी द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास

आपको बता दे कि घटना बीते दिनों शुक्रवार की है, जहां केसरपुर ग्राम के प्रधान पति प्रेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गाँव की ही एक मुस्लिम महिला सबिना उम्र 38 वर्ष ने अपनी बेटी नजीरा उम्र 19 वर्ष के साथ मिलकर शिव मंदिर परिसर में नमाज पढ़कर हिन्दूओं की धार्मिक भावनाओं आहत करने और सामाजिक माहौल खराब करने का प्रयास किया हैं। जिसका एक वीडियो भी सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

सीओ गौरव सिंह का कहना है कि हमने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में सबिना और उसकी बेटी नजीरा और मौलवी चमन शाह मियां को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस का कहना है कि मुस्लिम महिला और उसकी बेटी ने कथित तौर पर मौलवी के कहने पर मंदिर में नमाज पढ़ी हैं। इस पूरे मामले में तीनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रहीं हैं।

हापुड़ में भी माहौल खराब करने का प्रयास

इससे पहले जून महीने में हापुड़ जिले के प्राचीन सिद्धपीठ चंडी माता मंदिर में भी एक मुस्लिम युवक के द्वारा नमाज पढ़ी गई थी, जिसके बाद हापुड़ जिला अधिकारी प्रेरणा शर्मा और पुलिस अधीक्षक ने अभिषेक वर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर मोर्चा संभाला और पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। जिसके बाद में मंदिर में नमाज पढ़ने वाले मुस्लिम युवक अनवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

संविधान निर्माण में अंबेडकर के योगदान पर सवाल करने पर पूर्व वीएचपी नेता गिरफ्तार, दर्ज हुआ Sc-St Act

Next Story

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने नौकरी के नाम पर ठगे 13 लाख रुपए, वापस मांगने पर दे रहा एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…