बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं उनका कहना है कि मुगलों और मुस्लिम आक्रांताओं ने हमारी संस्कृति और मंदिरों को नष्ट करने में कोई कसर नही छोड़ी जहां आज ताजमहल है वहां शिव मंदिर हुआ करता था। उन्होंने कहा भगवान ने चाहा तो बहुत जल्द ताजमहल का नाम राम महल या शिव महल होगा।
बीजेपी विधायक का दावा
उत्तर प्रदेश के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह एक अपने एक अलग ही अंदाज के लिए जाने जाते हैं। जिसके बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
मीडिया से बात करते हुए बीजेपी विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह का कहना है कि ताजमहल की जगह पर शिव मंदिर हुआ करता था। मुस्लिम आक्रांताओं ने हमारी संस्कृति और मंदिरों को भारी नुकसान पहुंचाया, मंदिरों को तोड़ा गया हमारी संस्कृति को धूमिल करने में कोई कसर नही छोड़ी गई।
सुरेन्द्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि योगीराज में जल्द ही ताजमहल राममहल में परिवर्तित हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ताजमहल पहले शिव मंदिर था
— Newsroompost (@NewsroomPostCom) March 14, 2021
read more – https://t.co/TyKqRJI8ev@BJP4UP @myogiadityanath @surendramlabjp pic.twitter.com/FK4AzBKEG4
सुरेंद्र नाथ सिंह का कहना है कि गुरु गोरखनाथ जी ने शिवाजी के वंशज के रूप में माननीय योगी आदित्यनाथ जी को भेजा हैं। भगवान ने चाहा तो बहुत जल्द ताजमहल का नाम बदलकर राम महल या शिव महल किया जाएगा।
आगे पत्रकार ने सवाल करते हुए कहा कि क्या मोदी राज में नाम बदलेगा तो वह कहते हैं कि मोदी जी तो हमारे महान व्यक्तित्व और संरक्षक है। योगीराज में जल्द ही ताजमहल, राममहल में परिवर्तित हो जाएगा।
Kapil reports for Neo Politico Hindi.
