सहारनपुर: पिछले दिनों उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में आयोजित हुई गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में मुस्लिम युवक द्वारा जय श्रीराम व भारत माता की जय के नारे लगाने का वीडियो वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में मुस्लिम युवक द्वारा आयोजित जनसभा में जमकर जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
इस्लाम में इस सब की कोई जगह नहीं – मौलाना
सहारनपुर में आयोजित जनसभा में मुस्लिम युवक द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाये जाने पर मौलवी, मौलानाओं द्वारा युवक को आड़े हाथों लेते हुए उससे मांफी मांगने बात कही और कहा गया कि इस्लाम में इन सबकी कोई जगह नही है।
वही कुछ लोगों द्वारा युवक के जय श्रीराम बोलने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई।
हम सब श्री राम के वंशज
मौलानाओं के मांफी मांगने और कुछ लोगों के द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने के बाद युवक ने अपना वीडियो जारी करते हुए कहा कि हम सब भगवान श्रीराम के ही वंशज हैं। उनके नाम का नारा लगाने पर किसी को कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए। इसी प्रकार जिस देश में रह रहे हैं उसका नारा लगा दिया तो क्या गलत किया।
जनसभा में जय श्रीराम के नारे लगाने वाले युवक की पहचान अहसान राव के रूप में हुई, और वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला महामंत्री के पद पर भी कार्यरत हैं।
#WATCH– At the #AmitShah's rally in #Saharanpur, a Muslim man chants "Jai Shri Ram", maulanas allegedly threaten to evict him from Islam. pic.twitter.com/pCcmrO6g0T
— TIMES NOW (@TimesNow) December 6, 2021
मुस्लिम युवक के समर्थन में बजरंग दल
इस सब घटना में मुस्लिम युवक अहसान राव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बजरंग दल के प्रांत संयोजक ने युवक के समर्थन में सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने और फतवा जारी कर मारने की धमकी देने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Kapil reports for Neo Politico Hindi.
