यूपी- जाति देखकर किसानों से ब्याज वसूलेगा बैंक, वन टाइम सेटलमेंट योजना के समाप्त होने के बाद लिया फैसला

हमीरपुर- उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले में भूमि विकास बैंक में एक लाख तक बकायेदार किसानों से पहली बार जाति के आधार पर अलग-अलग ब्याज वसूला जाएगा। जिसके बाद बैंक एससी-एसटी और ओबीसी जाति के किसानों से केवल 6 फीसदी तो वहीं सामान्य जाति के किसानों से 11 फीसदी ब्याज वसूलेगा। बता दे कि शासन द्वारा ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना समाप्त करने के बाद यह फैसला लिया गया हैं।

भूमि विकास बैंक चित्रकूट धाम मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने गुरूवार को बताया कि चित्रकूटधाम मंडल में 125 करोड़ रुपये का ऋण वसूली बकायेदार किसानों से करना हैं। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा समय-समय पर ओटीएस योजना लागू कर देती थी, जिससे किसानों को ऋण चुकाने में राहत मिलती थी। लेकिन सरकार ने इस साल से ओटीएस योजना केवल इसी बैंक के लिए समाप्त कर दी हैं। जिसके बाद न सिर्फ किसानों को बड़ा झटका लगा है बल्कि बैंक को भी ऋण वसूली में काफी समस्या आ रहीं हैं।

शासन ने जारी किए आदेश

क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) मुकेश कुमार ने बताया कि शासन द्वारा आदेश जारी किए गए है, जिसमें एससी-एसटी और ओबीसी जाति के किसानों को राहत प्रदान करते हुए केवल छ फीसदी ब्याज वसूला जाएगा। जबकि सामान्य जाति के किसानों से 11 फीसदी ब्याज बैंक द्वारा वसूला जाएगा। आरएम मुकेश कुमार का कहना है कि यह पहली बार हुआ है, जब जाति के आधार पर ब्याज वसूला जाएगा।

उन्होंने बताया कि चित्रकूटधाम मंडल में सबसे ज्यादा ऋण हमीरपुर जिले का बकाया है, हमीरपुर जिले में 91.98 लाख, महोबा में 36.27 लाख, बांदा में 43.78 लाख और चित्रकूट जिले में 39.87 लाख रुपये बकाया हैं। आरएम मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले साल हमीरपुर जिले में 4 फीसदी वसूली हुई थी, लेकिन इस साल केवल 3.29 फीसदी वसूली हुई हैं। मुकेश कुमार का कहना है कि भूमि विकास बैंक की वसूली पूरे मंडल में बहुत पीछे हैं।

शासन द्वारा उठाये गए इस कदम के बाद सोशलमीडिया पर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रहीं है, लोगों का कहना है कि जातिवाद का ठीकरा हर बार ब्राह्मणों के सिर फोड़ा जाता हैं। लेकिन शासन प्रशासन द्वारा हर बार जाति के आधार पर ही योजनाएं लागू की जाती हैं और जातिवाद दूर करने झूठा ढोंग किया जाता हैं।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

70 वर्षीय राजपूत बुजुर्ग को दलितों ने घसीटकर पीटा, खेत पर किया कब्जा फिर लगाया SC-ST एक्ट

Next Story

फिलिस्तीन के समर्थन में किया इंस्टाग्राम पोस्ट, हमास के आतंकियों को बताया मसीहा, मौलाना गिरफ्तार

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…