टीचर को पहले SC-ST एक्ट और छेड़छाड़ में फसाया, फिर पुलिस कस्टडी में हत्या, 3 पुलिसकर्मियों पर FIR

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र में एक टीचर की पुलिस कस्टडी में मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बता दें कि गोरखपुर के गोला के बाढ़ा बुजुर्ग के रहने वाले विनय कुमार पांडेय पर गाँव के ही एक दलित परिवार ने आपसी रंजिश में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मुक़दमे में विनय को पुलिस ने थाने में बुलाया था जहाँ उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि तबियत बिगड़ने पर वहां मौजूद SO ने इसे नौटंकी बताकर उनके साथ अभद्रता और मारपीट की थी। साथ ही जमकर धमकाया भी। इसके बाद उनको कमरे में ले जाया गया जिसके थोड़ी देर बाद उन्हें एकाएक अस्पताल ले जाने लगे।

शव रखकर प्रदर्शन
घटना के बाद परिजनों का गुस्सा प्रशासन पर फुट पड़ा। परिजनों ने बुधवार रात गोला के चंद चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। देर रात करीब ढाई बजे आईजी और एसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर समझाने के बाद सुबह 4 बजे के आसपास जाम खुलवाया गया। साथ ही मौत के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर FIR भी दर्ज की गई।

दो छोटे बच्चे के थे पिता
विनय पांडेय की मौत के बाद उनके दो बच्चों के सिर से पिता का साया चला गया है। परिजनों ने कहा कि अब इन बच्चों की जिम्मेदारी कौन लेगा। वहीँ विनय पांडेय की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। मामले पर अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आये।

बड़े भाई चंद्रप्रकाश पाण्डेय की तहरीर पर थाना प्रभारी गोला, ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी, चौकी प्रभारी चीनी मील, बसपा नेता कन्हैया निवासी बेवरी, आर्यन पुत्र भोला निवासी बाढ़ा बुजुर्ग, गुलशन पुत्र छंगेलाल निवासी बाढा बुजुर्ग, रामचन्द पुत्र रामनवल समेत 15 अज्ञात लोगों पर धारा 147, 504 व 302 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।


Neo Politico is a group of independent journalists who are trying to show what mainstream media is hiding. Our expansion and survival are heavily dependent on our readers’ support. Please help us in running our independent journalism. It also helps us to free our journalism from commercial and political influence.

UPI: NeoPoliticoEditor@okicici

Gpay/Paytm/Phonepe: 8800454121

OR Become a Patron! (Donate via Patreon)

Paypal: https://paypal.me/falanadikhana?locale.x=en_GB…

Leave a Reply

Previous Story

युवक को प्रेम विवाह करने की तालिबानी सजा, पेशाब पिलाई, आधी मूँछ काटी, जूतों की माला पहनाई

Next Story

शंकराचार्य मठ के पुजारी को मिली ‘सर तन से जुदा’ की धमकी, मंदिर को किया आग के हवाले, घटना CCTV कैमरे में कैद

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…