MP: लकड़ी काटने से मना करने पर दलितों ने बुजुर्ग सोमत आदिवासी व उसकी पत्नी पर लाठी डंडो से किया हमला, बुजुर्ग की हुई मौत

सागर- मामला सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के बेसरा गाँव का हैं। जहां सोमत आदिवासी द्वारा लकड़ी काटने से मना करने पर आरोपी जीतेन्द्र अहिरवार, राजू अहिरवार, गुटैया उर्फ़ दुर्जन अहिरवार एवं दुर्जन अहिरवार की पत्नी संतोष रानी अहिरवार ने लाठी डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी हैं।

वही हमले में घायल मृतक सोमत आदिवासी की पत्नी राधाबाई आदिवासी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर दिया गया हैं।

जानिए क्या था मामला?

अच्छी खासी चल रही जिंदगी में कब क्या हो जाए कुछ कहा नही जा सकता, ऐसा ही कुछ बेसरा गाँव निवासी बुजुर्ग सोमत आदिवासी उम्र (60) वर्ष और पत्नी राधाबाई आदिवासी उम्र (55) वर्ष के साथ हुआ, जहां दोनों ही गाँव से 3 किमी दूर जंगल में नदी किनारे टपरी बनाकर उसमें अपना जीवन यापन कर रहे थे।

लेकिन बीते दिन रात 9 बजे आरोपी जंगल में लकड़ी काटने पहुंचे थे, जहां सोमत आदिवासी द्वारा घर के पास से लकड़ी काटने और ले जाने से मना करने पर दोनों में विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि सभी आरोपियों ने एक राय होकर सोमत आदिवासी व उसकी पत्नी राधाबाई आदिवासी पर लाठी व डंडो से हमला कर दिया।

जिसके बाद मारपीट में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग सोमत आदिवासी ने दम तोड़ दिया तो वही राधाबाई आदिवासी को भी गंभीर चोटे आई हैं।

सभी आरोपी गिरफ्तार

वही मालथौन पुलिस ने आरोपियों जीतेन्द्र अहिरवार, राजू अहिरवार, गुटैया उर्फ़ दुर्जन अहिरवार एवं दुर्जन अहिरवार की पत्नी संतोष रानी अहिरवार के खिलाफ मालथौन धारा 302, 307, 294, 34 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

BJP के दलित विधायक से SDM डर के पहुंचे थाने, कहा SC-ST एक्ट में फ़साने की दे रहे है धमकी

Next Story

वट सावित्री की पूजा के दौरान मुस्लिम युवक ने पैंट खोलकर गंगा जल में मिलाया पेशाब, विरोध प्रदर्शन के बाद आरोपी गिरफ्तार

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…