घोषणाएं पूर्ण न होने पर नाराज पुजारी संघ की सरकार को चेतावनी, कहा आचार संहिता से पहले पूरी करें मांगें

भोपाल- बीते दिनों हुए ब्राह्मण महाकुंभ में सरकार द्वारा की गई घोषणाएं अब तक पूर्ण न होने पर पुजारियों में काफी नाराजगी देखने को मिल रहीं हैं। राजधानी भोपाल में हुई मध्यप्रदेश पुजारी संघ की बैठक में पुजारियों ने सरकार की मंशा पर निराशा जताई है, पुजारियों का कहना है कि आचार संहिता लागू हो उससे पहले सभी घोषणाओं को पूर्ण किया जाए। इसके लिए पुजारी संघ के पदाधिकारी जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।

सड़कों पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

आपको बता दे कि जून 2023 में भोपाल के जंबूरी मैदान में ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया गया था, जिसमें भारी संख्या प्रदेश भर के ब्राह्मणों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन, मंदिर के पुजारियों को मासिक सैलरी और मंदिरों की जमीन की संबधित कई घोषणाएं कार्यक्रम के दौरान की गई थी। लेकिन यह सभी मांगे धरातल पर खोखली साबित हुई हैं।

मध्यप्रदेश पुजारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित ने कहा कि काफी लंबा समय बीत जाने के बाद भी पुजारियों की मांगों को नजरअंदाज किया गया हैं और की गई तमाम घोषणाएं केवल जुमला साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी साल चल रहा हैं और कुछ दिनों में चुनावी आचार संहिता लागू हो जाएगी, इसलिए सरकार को सभी घोषणाओं पर जल्द अमल करना चाहिए।

पुजारी संघ के अध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि बीते दिनों की गई सभी घोषणाओं को एक बार पुनः मुख्यमंत्री को याद दिलाने और उन्हें धरातल पर लागू कराने के लिए मध्यप्रदेश पुजारी संघ जल्द ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात करेगें।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

राजस्थान में फिर पुजारी की हत्या, तलवारों से किया गया था हमला, PPA लागू करने की मांग तेज

Next Story

पांच बच्चों के पिता अलताफ़ ने 15 वर्षीय हिन्दू युवती से किया दुष्कर्म, कहा गाँव में रहना है तो पैसे लो और समझौता कर लो

Latest from Madhya Pradesh

अनिल मिश्रा की जमानत याचिका पर रविवार को भी सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया

ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शुक्रवार को अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी…