हैदराबाद: देश कोरोना जैसी भयानक महामारी से जूझ रहा हैं। ऐसे में भारत में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी के निर्माण को मंजूरी मिल गई हैं। भारत में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी का निर्माण हैदराबाद के डॉ. रेड्डी लैब में किया गया।
भारत में पहली विदेशी वैक्सीन स्पुतनिक वी
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए वर्तमान समय में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेक की कोविशील्ड के अलावा अब भारत में रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन भी लगाई जाएगी। रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी अगले सप्ताह से बाजार में आम लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
भारत में इस विदेशी वैक्सीन का निर्माण कार्य हैदराबाद के डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज में किया जाएगा। डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भारतीय बाजार में स्पुतनिक वी वैक्सीन लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टीकाकरण में स्पुतनिक वी वैक्सीन की व्यापक संभव पहुंच सुनिश्चित करने के लिए भारत में सरकारी और निजी क्षेत्र के हितधारकों के साथ मिलकर काम करेगा।
डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज हैदराबाद के सह-अध्यक्ष जीवी प्रसाद और प्रबंध निदेशक, ने कहा “भारत में बढ़ते मामलों के साथ, COVID-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में टीकाकरण हमारा सबसे प्रभावी उपकरण है। भारत में टीकाकरण अभियान में योगदान करना भारतीयों की मदद करने के लिए अभी हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
स्पुतनिक वी के लिए देना होगा 5% जीएसटी
देश में हो रहें वैक्सीनेशन में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी, के इस्तेमाल को भी मंजूरी मिल गई हैं। भारत की दो स्वदेशी वैक्सीन भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेक की कोविशील्ड की तुलना में स्पुतनिक वी अधिक मूल्य पर उपलब्ध होगी। इस विदेशी वैक्सीन स्पुतनिक वी आयातित खुराक की कीमत वर्तमान में 948 रूपये हैं। लेकिन यह वैक्सीन 5% जीएसटी शुल्क के साथ बाजार में आम लोगों के लिए 995.40 रूपये में उपलब्ध होगी।
स्पुतनिक वी का पहला डोज
देश में दो स्वदेशी वैक्सीन के बाद विदेशी वैक्सीन स्पुतनिक वी को भी मंजूरी मिल गई हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार भारत में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी का पहला डोज़ डॉ. रेड्डी लोबोरेटरीज के कस्टम फार्मा सर्विस के ग्लोबल हेड दीपक सप्रा को दिया गया।
First doses of Sputnik V administered in India. Deepak Sapra, Global Head of Custom Pharma Services at Dr Reddy's Laboratories receives the first jab of the vaccine in Hyderabad: Sputnik V#COVID19 pic.twitter.com/95eOT6gGWR
— ANI (@ANI) May 14, 2021
Kapil reports for Neo Politico Hindi.
