छात्रा से दुष्कर्म और छत से फेंकने के आरोप में दलित पीटी टीचर गिरफ्तार, स्कूल प्रबंधक और प्रिसिंपल के खिलाफ भी हुआ मुकदमा दर्ज

अयोध्या- उत्तरप्रदेश में अयोध्या के जाने माने सनबीम स्कूल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीते दिनों शुक्रवार को एक 10 वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की स्कूल के छत से संदिग्ध हालत में गिरकर मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतका के पिता की शिकायत पर स्कूल के पीटी टीचर अभिषेक कनौजिया के खिलाफ दुष्कर्म, साक्ष्य मिटाने, पाॅक्सो एक्ट और हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। साथ ही स्कूल की प्रिसिंपल और प्रबंधक को भी इस पूरे मामले में आरोपी बनाया गया हैं।

प्रिसिंपल पर छुट्टी के दिन छात्रा को स्कूल बुलाने का आरोप

मृतका के पिता संजीव कुमार श्रीवास्तव ने इस पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 26 मई शुक्रवार को वह किसी काम से बाहर गए हुए थे और मृतका की माँ अपने मायके गई हुई थी और इसी बीच स्कूल की छुट्टियां होने के बावजूद स्कूल की प्रिसिंपल रश्मि भाटिया ने बेटी को फोन करके स्कूल बुलाया। जहां पहले से मौजूद दलित पीटी टीचर अभिषेक कनौजिया और बृजेश यादव ने उसके साथ गैंगरेप किया और घटना को छुपाने के उद्देश्य से उसे स्कूल की छत से नीचे फेंक दिया।

आपको बता दे कि घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशलमीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रा को स्कूल की छत से गिरते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता हैं। जबकि स्कूल प्रशासन सुबह से ही परिजनों और पुलिस को छात्रा के झूले से गिरने की बात कहकर गुमराह करता रहा। लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और पीटी टीचर अभिषेक कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया हैं। जहां उससे पूछताछ की जा रहीं हैं।

इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर गहनता से जांच की जा रहीं है। मामले की जांच कर रहें अधिकारियों का कहना है कि घटना स्थल पर जिस जगह छात्रा गिरी थी, उस जगह से खून व अन्य निशान भी मिटा दिए गए थे। वहीं हमें लगी जानकारी और कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की भी पुष्टि हुई हैं।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

मुस्लिम युवती के साथ घूमने पर समुदाय विशेष के लोगों ने हिन्दू युवक से की मारपीट, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Next Story

सवर्ण छात्रों पर HOD लगा रहीं SC-ST एक्ट, चप्पलों से डराया, BHU में छात्रों का धरना

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…