वलि मोहम्मद ने झूठ बोलकर दलित युवती को फंसाया, सच सामने आने पर बनाने लगा धर्मांतरण का दबाव

भिंड –  लव जिहाद का ताजा मामला प्रदेश के भिंड जिले से सामने आया है, जहां वलि मोहम्मद खान ने झूठ बोलकर दलित नाबालिग युवती को झूठ बोलकर अपने जाल में फंसा लिया और सच सामने आने पर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

पहले से शादीशुदा और चार बच्चों का पिता है आरोपी

प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ बने कठोर कानून के बाद भी मामलों में कोई कमी नही आ रही हैं। इसी बीच एक और लव जिहाद का मामला भिंड के एंडोरी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां मनोहर पुरा गांव की युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं।

शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी युवक वलि मोहम्मद खान से उसकी मुलाकात करीब 10 महीने पहले हुई थी। इसी जान पहचान के दौरान दोनों में शारीरिक संबंध बन गए।

पीड़िता ने बताया कुछ दिनों के बाद जब उसे सच्चाई का पता चला कि जिसे वह बल्लू उर्फ निशांत समझ रही हैं, उसका नाम वलि मोहम्मद खान हैं और वह पहले से शादीशुदा है, जिसके चार बच्चे भी हैं।

सच सामने आने पर बनाया धर्मांतरण का दबाव

युवती द्वारा सच पूछने पर आरोपी उसे अपने साथ भागने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। जिसका विरोध करते हुए युवती ने उससे बात करना बंद कर दी। बीते दिन शनिवार की रात आरोपी पीड़ित युवती के घर पहुंचा और अपने साथ चलने को लेकर जातिसूचक गाली गलौज करने लगा।

जिसके बाद पीड़ित युवती ने एंडोरी थाना में आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो, एससी-एसटी एक्ट एवं धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी हैं।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

मो.सरफ़राज़, मो.शमशाद सहित अन्य दो ने नाबालिक दलित युवती के साथ किया दुष्कर्म, पंचायत ने 63 हज़ार में मामला किया रफा-दफा

Next Story

बिहार: ब्राह्मण दवा कारोबारी की गला काटकर हत्या, आरोपी लालमोहन मांझी को भीड़ ने दी मौत की सजा

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…