/

RJD विधायक का विवादित बयान, कहा दुर्गा पूजा पाठ फिजूलखर्ची, खुद को बताया महिषासुर का वंशज

रोहतास- हिन्दूओं की आस्था और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का नया मामला बिहार के रोहतास जिले से सामने आया है, जहां डेहरी से राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने नवरात्रि और माँ दुर्गा को लेकर बेहद ही आपत्तिजनक बयान दिया हैं। उन्होंने रोहतास में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए माँ दुर्गा को काल्पनिक और पूजा पाठ को फिजूलखर्ची बताया हैं।

राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि माँ दुर्गा एक काल्पनिक रूप हैं। उन्होंने देवी देवताओं के बारे में गलत तथ्य रखते हुए कहा कि मनुवादियों के अनुसार 33 करोड़ देवी देवता है, लेकिन ब्रिटिश काल में भारत की कुल जनसंख्या ही 30 करोड थी। तो किन मनुवादियों ने लिखा कि महिषासुर की करोड़ों सेना के साथ अकेली माँ दुर्गा ने लड़ाई की और उनका सर्वनाश कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जिस समय मुठ्ठी भर ब्रिटिशों ने भारत को गुलाम बनाया, उस समय माँ दुर्गा क्या कर रहीं थी?

नवरात्रि में पूजा पाठ को बताया फिजूलखर्ची

सनातन धर्म पर सवाल उठाते हुए राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने नवरात्रि में होने वाली पूजा पाठ को भी फिजूलखर्ची बताया है, उन्होंने कहा कि जब दुर्गा का कोई इतिहास नहीं है तो नवरात्रि में पूजा पाठ पर लोग फिजूलखर्च क्यों करते हैं। यह सब खर्च बेकार हैं। इतना ही नहीं विधायक ने कहा कि जिन मनुवादियों ने देवी देवताओं के काल्पनिक रूप बनाएं, उन्होंने ही एससी-एसटी और ओबीसी को शूद्र बनाया।

आपको बता दे कि फतेह बहादुर सिंह राजद के पहले नेता नहीं है, जिन्होंने सनातन धर्म और देवी देवताओं को लेकर विवादित बयान दिया हैं। इससे पहले खुद बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर भी रामायण को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। जिसके बाद पूरे बिहार में उनके खिलाफ बहुत विरोध प्रदर्शन हुए थे।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

वाल्मीकि समाज से छुआछूत: अहिरवार युवकों ने पानी भरने के लिए पीटा, कहा नीच जाति के साथ पानी नहीं भर सकते

Next Story

UP: स्कूल में पहले लड़की छेड़ी फिर शिक्षक पर किया फायर, छात्र अनिकेत और अभिषेक यादव गिरफ्तार

Latest from नेतागिरी

धोखाधड़ी के आरोप में भीम आर्मी का पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार, नौकरी लगवाने के नाम पर की लाखों रूपये की ठगी

सक्ती- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में लाखों रुपए की ठगी करने वाले भीम आर्मी के पूर्व…