FIR वापिस नहीं लेने पर ब्राह्मण युवक पर किया चाकूओं से हमला, दी SC-ST एक्ट में फंसाने की धमकी

भोपाल– घटना मध्यप्रदेश के सीधी जिले के मालदेवा गाँव की है, जहां बीते दिनों एक ब्राह्मण युवक के साथ हुई लूटपाट और मारपीट के मामले में पीड़ित अरुण पाण्डेय द्वारा रामपुर नैकिन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

जिसके बाद आरोपितों द्वारा मुकदमा वापिस लेने के लिए पीड़ित युवक पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन जब पीड़ित द्वारा ऐसा नहीं किया गया तो आरोपितों ने कुल्हाड़ी और चाकूओं से उसके ऊपर हमला कर दिया।

एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी

वहीं इस घटना की जानकरी जब हमें लगी तो हमने घटना की तह तक जाने की कोशिश की और पीड़ित युवक अरूण पाण्डेय के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की।

हमसे बात करते हुए पीड़ित की माँ ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह नौ बजे वह अपनी गाड़ी से निकला था, जहां रास्ते में दलित अतिबल कोल, नंदलाल कोल और दो अन्य लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

वहीं हमले के बाद पीड़ित का इलाज संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।

पीड़ित की माँ ने बताया कि बीते दिनों 18 अगस्त को भी आरोपियों द्वारा अरुण के साथ लूट और मारपीट की गई थी, जिसके बाद रामपुर नैकिन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाई न करने पर आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

इतना ही नहीं इस पूरी घटना के बाद आरोपितों द्वारा पीड़ित परिवार को लगातार झूठे एससी एसटी एक्ट के केस में फंसाने की धमकी दी जा रहीं है।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

हिन्दू युवक से प्रेम प्रसंग के चलते युवती के परिजनों ने जोड़े को उतारा मौत के घाट

Next Story

पाकिस्तान में बाढ़ के कारण 1100 से अधिक लोगों की गई जान, 10 लाख घर क्षतिग्रस्त

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…