प्राइवेट महंगी दवा लिखने को किया मना तो मरीज को बुरी तरह पीटा, SC-ST एक्ट में जेल भेजने की धमकी, डॉक्टर की वीडियो वायरल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एक सरकारी डॉक्टर का मरीज को पीटने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो महोबा जिले के एक सरकारी अस्पताल का है जहाँ तैनात डॉक्टर ने मरीज को सिर्फ इसलिए बुरी तरह मारा क्यूंकि उसने बाहर की दवाई न लिखने को कहा था। पीड़ित मरीज की पहचान आकाश उपाध्याय के रूप में हुई है।पीड़ित ने बताया कि डॉक्टर ने अस्पताल के बाहर की दवाएं लिखी थीं जो बहुत महंगी थीं जिसका उसने विरोध करते हुए जिला अस्पताल की दवाएं लिखने की बात की जिस पर आरोप है कि डॉ आरपी सिंह आग बबूला हो गए। उन्होंने पहले आकाश को बुरी तरह पीटा फिर हरिजन एक्ट में फसाने की धमकी देने लगे। यह पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई।

1300 रूपए की लिखी थी दवाई
पीड़ित ने नियो पॉलिटिको से बातचीत में बताया कि डॉक्टर ने 1380 रूपए की दवाई लिखी जो प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर मिल रही थी। आकाश ने डॉक्टर से कहा कि आप अस्पताल की ही दवाई लिखिए। इस बात पर उन्होंने गाली गलौच शुरू कर दी और एकाएक मारपीट शुरू कर दी।साथ ही डॉक्टर आरपी सिंह ने धमकी दी कि ज्यादा उड़ोगे तो हरिजन एक्ट लगा कर जेल भिजवा दूंगा। मारपीट में आकाश की एक आँख पूरी तरह से सूज गई है।

महिला मरीज का फाड़ चुके हैं पर्चा
डॉक्टर की गुंडई के चर्चे अस्पताल में कई बार सुनने को मिल चुके हैं। इससे पहले 19 सौ रूपये की दवाई लिखने पर महिला ने भी आपत्ति जताई थी। इस पर डॉक्टर ने उनका ऑन कैमरा पर्चा फाड़ दिया था। बिना दवा खरीदे महिला वापस डॉक्टर आरपी सिंह के पास आई और उसने दूसरी दवा का पर्चा लिखने को कहा तो डॉक्टर ने ऑन कैमरा दवा का पर्चा ही फाड़ दिया।

अभी तक नहीं हुई कार्यवाई
घटना की वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर के खिलाफ DM ने जाँच घटित कर दी है। हालाँकि अभी तक दोषी डॉक्टर के खिलाफ कुछ कार्यवाई नहीं हुई है। डॉक्टर द्वारा ब्राह्मण युवक की पिटाई से ब्राह्मण समाज ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपी डॉक्टर को कड़ी सजा देने की मांग की है। ब्राह्मण सेवक संघ के जिला अध्यक्ष आदर्श तिवारी ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।


Neo Politico is a group of independent journalists who are trying to show what mainstream media is hiding. Our expansion and survival are heavily dependent on our readers’ support. Please help us in running our independent journalism. It also helps us to free our journalism from commercial and political influence.

UPI: NeoPoliticoEditor@okicici

Gpay/Paytm/Phonepe: 8800454121

OR Become a Patron! (Donate via Patreon)

Paypal: https://paypal.me/falanadikhana?locale.x=en_GB…

Leave a Reply

Previous Story

शंकराचार्य मठ के पुजारी को मिली ‘सर तन से जुदा’ की धमकी, मंदिर को किया आग के हवाले, घटना CCTV कैमरे में कैद

Next Story

होली के दिन खून की होली! पुजारी की गला काटकर हत्या, मंदिर परिसर में मिला शव

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…