BJP नेता राकेश पंडिता की हत्या में शामिल जैश आतंकी वकील शाह को सेना ने एनकाउंटर में मार गिराया

अवंतीपोरा: जम्मू कश्मीर में सेना एवं सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां उन्होंने भाजपा नेता राकेश पंडिता की हत्या में शामिल आतंकी समेत तीन को ढेर कर दिया है।

शनिवार सुबह नागबेरन त्राल, अवंतीपोरा के वन क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मुठभेड़ शुरू हो गई जहाँ पुलिस और सेना काम ऑपरेशन को अंजाम दे रहे थे।

मुठभेड़ के दौरान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से जुड़े 03 अज्ञात आतंकवादी मारे गए। बाद में तलाशी ली गई।

आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी वकील शाह आज के मुठभेड़ में निष्प्रभावी हो गया। वह भाजपा नेता राकेश पंडिता की हत्या में शामिल था।

बता दें कि इसी साल जून में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में आतंकवादियों ने एक भाजपा नेता और नगर पार्षद राकेश पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

त्राल के नगर पार्षद राकेश पंडिता त्राल पाईन में अपने दोस्त मुस्ताक भट्ट से मिलने गए थे, तभी यह घटना हुई थी। इस घटना में उसके दोस्त की बेटी को भी गोली लगने से गंभीर चोटें आई थी।

भाजपा नेता राकेश कश्मीरी पंडित समुदाय से आते थे, उन्हें सुरक्षा दी गई थी। राकेश पंडित नगर समिति त्राल के अध्यक्ष भी थे। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी समूह लश्कर ने ली थी।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

झारखंड: जोरों पर चल रहा है धर्मांतरण का खेल, हजारीबाग में डेढ़ साल में 200 से अधिक आदिवासियों का धर्मांतरण

Next Story

महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करने पर फँसे मुनव्वर राणा, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…