बिजनौर- एससी एसटी एक्ट के दुरूपयोग और धमकी देकर ठगी करने का ताजा मामला उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पीड़ित व्यक्ति कमल कांत का आरोप है कि भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार ने नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 13 लाख रुपए लिए थे। लेकिन नौकरी न लगवाने पर जब उसने रूपये वापस मांगे तो आनाकानी कर रहा हैं और झूठे एससी एसटी एक्ट में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दे रहा हैं।
जानिए क्या है पूरा मामला
आपको बता दे कि जिले के मौ. इस्लाम नगर फतेहाबाद रोड नूरपुर निवासी कमल कांत ने पुलिस अधीक्षक बिजनौर को तहरीर देकर बताया कि अरुण कुमार उर्फ रोनी निवासी पृथ्वीपुर, (जो वर्तमान में भीम आर्मी का जिलाध्यक्ष हैं) ने नौकरी लगवाने का कहकर 13 लाख रुपये लिए थे। लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगीं और जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो वह अपने पद का रौब दिखाते हुए डराने धमकाने लगा।
#JUSTIN भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 13 लाख रुपये
— Neo Politico हिंदी (@NP_Hindi) September 20, 2023
वापस मांगने पर अरुण कुमार दे रहा है SC ST एक्ट में जेल भेजने की धमकी
पीड़ित पिछड़ी जाति से आने वाले पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक बिजनौर को दी तहरीर
4 वर्ष पहले 13 लाख रुपये का अरुण कुमार ने लगाया था चूना। pic.twitter.com/rWoH3ZMLzM
इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब पीड़ित ने पुनः एक बार उससे अपने पैसे वापस मांगे तो वह लोगों का डर दिखाकर धमकाने लगा और झूठे एससी एसटी एक्ट में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने लगा। पीड़ित का कहना है कि इस पूरे मामले में उसने कई बार प्रार्थना पत्र दिये, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।
चाकू की नोंक पर धमकी
पीड़ित ने बताया कि एक दिन बाजार में जब अरूण कुमार उसे मिला तो उसने पैसे देने से साफ मना कर दिया और अपनी गाड़ी से चाकू निकाल कर जान से मारने की धमकी देने लगा और कहा कि अगर तूने अब पैसे मांगे तो तेरे लिये अच्छा नहीं होगा। इतना ही नहीं साथ ही धमकी भी दी कि तुझे तेरा कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा, तुझसे जो हो सके सो कर ले।
जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक महोदय से न्याय की गुहार लगाते हुए अरूण कुमार उर्फ रोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उसके रूपये व दस्तावेज वापस दिलाने की मांग की हैं।
Kapil reports for Neo Politico Hindi.
