/

महा-पिछड़ी जाति के युवक ने दलित लड़की से की शादी तो पीट-पीट कर किया बेहोश व सरेआम गंजा कर लगाया पोक्सो एक्ट

तमिल नाडु: तमिल नाडु के सलेम में एक महा पिछड़ी जाति से आने वाले एक युवक को दलित लड़की से शादी करना महंगा पड़ गया। जहां दलित से शादी करने पर युवक को परिवार के लोगो ने पकड़ कर बुरी तरह मारा पीटा व फिर उसे सरेआम उस्तरे से गंजा कर दिया गया।

यह अमानवीय घटना तमिल नाडु के सलेम स्थित वज़हापाड़ी के चिन्नानैकेनपालयम की है जहां महा पिछड़ी जाति से आने वाले एक 25 वर्षीय युवक का एक 17 वर्षीय दलित युवती से प्रेम संबंध था।

वहीं दोनों के प्रेम संबंध की सुचना के बाद से दोनों परिवारों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था जिसके चलते 15 फ़रवरी को प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली व नमक्कल के पल्लीपलायम में रहने लगे।

लड़के के अनुसार दलित परिवार के लोगो ने लड़के को जान से मारने की धमकी भी दे दी थी जिससे प्रेमी जोड़ा बिना जानकारी दिए काफी दूर रहने को मजबूर था।

लड़की के भाग कर शादी करने से आहात पिता ने पुलिस में लड़की को जबरन अगवा करने व पोक्सो एक्ट में मामले को दर्ज कराया था।

लेकिन कई महीनो की खोजबीन के बाद भी पुलिस प्रेमी जोड़े को बरामद करने में असफल रही थी। वहीं गुरुवार को परिवार जनों को लड़के व लड़की के शादी कर पल्लीपलायम में रहने की खबर मिली जहां लड़की 7 महीने की गर्भवती है। लड़की के गर्भवती होने पर लड़की के परिजन आग बबूला हो उठे।

जानकारी के मुताबिक परिजनों ने पहुंच कर दोनों को पकड़ लिया व वापस वज़हापाड़ी घर ले आये। जहां लड़के के साथ मारपीट करी गयी व अमानवीय हरकत करते हुए उसको सरेआम गंजा किया गया।

बुरी तरह पिटने से लड़का बेहोस हो गया जिसकी सुचना पुलिस को लगते ही पुलिस बल ने वहां पहुंच लड़के को छुड़ाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

अमानवीय हरकत को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने 6 लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है जिसमे लड़के की माता, भाई व बहन को भी नामजद किया गया है।

वहीं पुलिस ने पुरे मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाई का भरोसा दिया है। हालाँकि नाबालिक से शादी करने के आरोप में लड़के के ऊपर पोक्सो, किडनेपिंग व प्रेग्नेंट करने को लेकर मुकदमा दायर किया गया है।

पुलिस के अनुसार मेडिकल रिकवरी के बाद लड़के को भी हिरासत में लेकर जेल भेजा जायेगा।


Donate to Falana Dikhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Why Aarushi Kapoor is writing this piece?

Aarushi Kapoor is a student of journalism at the University of Delhi. She has a very keen interest in National politics and a knack over liberals and left-oriented politics. Moreover, She loves right because right is always right!

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

चार्ली हेब्दो का हमलावर 18 वर्षीय पाकिस्तानी, फ़्रांस बोला- इस्लामिक आतंक की करतूत

Next Story

कृष्ण जन्मभूमि से शाही मस्जिद हटाने को मथुरा कोर्ट में मुकदमा दायर, कहा- 1670 में औरंगजेब ने गिराई थी मंदिर

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…