अमेरिका में 10 साल की उम्र में अभिमन्यु मिश्र बनें विश्व के सबसे कम उम्र के चेस मास्टर !

न्यू जर्सी (US): 10 साल के अभिमन्यु मिश्रा विश्व के सबसे युवा अंतर्राष्ट्रीय शतरंज मास्टर बन गए हैं।

चेस की दुनिया में आजकल एक नाम के चर्चा बढ़ गए हैं वो हैं भारतीय मूल के अभिमन्यु मिश्रा | नवंबर के शुरुआती दिनों में खेले गए एक चेस टूर्नामेंट में अभिमन्यु नें सिर्फ़ 10 साल 9 माह व 3 दिन की उम्र में इंटरनेशनल चेस मास्टर बन दुनिया के सबसे उम्र में ये रिकार्ड बनाने वालों में अपना नाम दर्ज करा लिया है |

30 मई 2016 तक ये रिकार्ड प्रग्ग्नानंद रमेशबाबू के नाम था जिन्हें अभिमन्यु नें 17 दिन के अंतराल से हरा दिया | 2411 रेटिंग वाले अभि नें ये इतिहास चेस मैक्स फाल इनविटेशनल अकादमी न्यूयार्क में बनाया |

अभि इसके पहले भी कई ख़िताब जीतने में कामयाब हो चुके हैं, 201 7 में “पैन अमेरिकन यूथ चैम्पियनशिप”, “कोस्टारीका व वर्ल्ड कैडेट U8 चैम्पियनशिप” ब्राजील दोनों में अभि सिल्वर मेडल जीते थे |

Abhi In Game

इसके पहले 2018 में अभि अमेरिका के मार्ल्टन में खेले गए टूर्नामेंट को जीतकर अमेरिका के सबसे कम उम्र के चेस मास्टर बनें थे | इसके अलावा वो सबसे कम उम्र  में दुनिया के सबसे  ज्यादा रेटिंग वाले चेस खिलाडी भी हैं |

आपको बता दें कि भारतीय मूल के अभि अपने माता पिता के साथ अमरीका के इंग्लिश टाउन, न्यू जर्सी शहर में रहते हैं | अभिमन्यु के पिता हेमंत मिश्रा अमेरिकी IT प्रोफेशनल हैं जोकि बेटे अभि की कामयाबी के पीछे एक स्तंभ बने हैं |

Abhimanyu While at Chess Championship, USA

ताकि ज्यादा टाइम अपने खेल पर दे सकें उनके माता पिता नें उनके लिए होम स्कूल की व्यवस्था भी की है | जहाँ अभि 9 से 10 घंटे खेल में टाइम बिताते हैं और अपनी प्रैक्टिस को धार देते रहते हैं |

Abhimanyu Mishra, Youngest IM in Chess

अभि की चेस की नीव रखने में चेस की WFM अनुप्रिता पाटिल व ग्रैंडमास्टर मगेश चंद्रन व अरुण प्रसाद जैसी कई हस्तियों का भी हाथ है|

Abhimanyu Mishra

अभि की इतनी छोटी सी उम्र में सफ़लता के बाद चेस से जुड़े कई लोगों नें उनका लोहा माना और अपने भारी शब्दों से उनके अच्छे भविष्य  की कामना भी की |

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

19 में जातिगत राजनीति ख़त्म करदी कहने वाली BJP झारखंड में बढ़ाएगी OBC जातिगत आरक्षण !

Next Story

संविधान से हटे सेकुलर, विपक्ष जेल में था तब हुआ संशोधन !

Latest from Uncategorized

“अब हिन्दू-मुस्लिम नहीं बैकवर्ड-फॉरवर्ड दंगा होगा, ब्राह्मणों को खदेड़ कर मारिये”, वायरल वीडियो पहुंचा लखनऊ कोर्ट

लखनऊ : ब्राह्मणों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण और हिंसा भड़काने के आरोप में राष्ट्रीय…