सांवेर (MP): उपचुनाव में कांग्रेस ने भगवा रंग को अपना कर बड़ा सन्देश दिया है।
मध्य प्रदेश की 27 सीटों पर विधानसभा का उपचुनाव होना है। उपचुनाव अक्टूबर माह में संभावित हैं।रविवार को इंदौर के समीप सांवेर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की चुनावी सभा में देखने को मिला। सभा में शामिल होने के लिए इंदौर से 100 से अधिक युवा भगवा झंडे लेकर रैली के रूप में निकले।
सांवेर में नाथ की सभा हुई, सभा से ठीक पहले इंदौर से सांवेर तक कांग्रेस ने एक रैली निकली। यह रैली पूरी तरह से भगवा रंग में रंगी रही। करीब सौ मोटर साइकिल सवार रैली में सबसे आगे चलते रहे। फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई है।

हरेक मोटर साइकिल पर भगवा लहराता रहा। भगवाधारी दोपहिया वाहनों के पीछे कांग्रेस के झंडे लगे अन्य दो-पहिया और चार पहिया वाहन दौड़ते रहे। भगवा झंडों वाली इस रैली ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस फोटो को स्थानीय समाचार पत्र नई दुनिया के एक पत्रकार ने भी ट्वीट किया है।

सभा से पहले सांवेर क्षेत्र के कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। उन्होंने भी कमल नाथ का स्वागत रामचरित मानस की प्रति भेंट कर किया।
मालूम हो, इससे पूर्व कई अवसरों पर कमल नाथ सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे और सॉफ्ट हिंदुत्व के रूप में भाजपा के हिंदुत्व पर निशाना साधते रहे हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन की पूर्व संध्या पर कमल नाथ ने हनुमान चालीसा का पाठ किया था। कांग्रेस कार्यालयों में भी सुंदर कांड का पाठ किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता कमल नाथ को हनुमान भक्त प्रचारित करते रहे हैं।
Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’