कांग्रेस प्रवक्ता का इस्तीफ़ा बोले ‘स्ट्राइक का प्रूफ पूछने पर लोग पाकिस्तानी एजेंट बोलते थे’

पटना (बिहार) :  बालाकोट स्ट्राइक पर सबूत माँगना कांग्रेस पार्टी को  भारी पड़ गया क्योंकि बिहार कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा नें पार्टी पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाते हुए  पद से इस्तीफ़ा भी दे दिया |

इस्तीफे पर हमारी अंतरात्मा से आवाज उठी : विनोद शर्मा 

बिहार कांग्रेस प्रवक्ता बोले “ हमारा मन काफी द्रवित हुआ कि अगर हम भारत में हैं और कोई हमें ही पाकिस्तानी एजेंट कहे, कांग्रेस पार्टी के लोग को कहने लगे, तो हमारी अंतरात्मा से आवाज उठी। मैंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया। हमारे प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा जी भी काफी आहत हैं। उन्हें भी लगता है कि राहुल गांधी को ऐसा नहीं बोलना चाहिए। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष होने की वजह से वे खुलकर नहीं बोल रहे हैं। ”

यह निश्चित रूप से किसी भी देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई भी राजनीतिक पार्टी ऐसी बात करे। यह तय है कि सेना ने जो बम गिराए हैं, उससे 70 फीट गहरे गड्ढे होते हैं। 70 फीट गड्ढा और वहां आग का जो गोला था, ऐसे में कोई आतंकी कैसे बचेगा? यह सोचने वाली बात है।

पार्टी हित से ज्यादा राष्ट्रहित जरूरी : विनोद शर्मा 

प्रवक्ता विनोद बोले कि ” बार-बार इस तरह की बातें उठाकर राजनीति करना, मुझे पसंद नहीं आया। मैं पिछले 30 वर्षों से पार्टी में काम कर रहा था। इस वजह से काफी दुखी मन से मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टीहित से ज्यादा राष्ट्रहित जरूरी है, इसलिए मैंने ऐसा किया। ”

इसके आगे श्री शर्मा बोले “ हम लोगों को लगा कि देश सबसे सर्वोपरि है। राष्ट्र सर्वोपरि है। कांग्रेस अपने पथ से भटक रही है। आज हम इंदिरा जी का 47 वर्षों से नाम लेते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए। ऐसा क्यों? उस समय वाजपेयी जी ने भी इंदिरा जी की सराहना की थी। लेकिन आज दुर्भाग्य ये है कि हमारे नेता राहुल गांधी आम लोगों की भावना को नहीं समझ रहे हैं। सेना के पराक्रम और शौर्य को नीचा करने का काम कर रहे थे। ऐसी स्थिति में काफी दुखी मन से कांग्रेस पार्टी छोड़ना पड़ रहा है। ”
इधर कांग्रेस प्रवक्ता के इस्तीफे के बाद भाजपा ने मौके को भुनाने की कोशिश में चुटकी ली है।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अमेरिका में आदमी को नहीं बल्कि 3 साल से इस बकरे को लोगों नें बनाया मेयर

Next Story

MP राकेश सिन्हा ने शहीद की याद में दिए 25 लाख, मुखाग्नि देनेवाली 4 साल की बेटी भी पढ़ाएंगे

Latest from नेतागिरी