/

राजस्थान: नाबालिक ब्राह्मण लड़की के साथ हुआ बर्बर गैंग रेप, 6 महीने से गाँव में घूम रहे आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

भरतपुर: भरतपुर में ब्राह्मण नाबालिक लड़की के साथ गैंग रेप के 6 माह बीत जाने पर भी राजस्थान पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटना भरतपुर के कामां क्षेत्र के जुरहरा थाने के अंतर्गत आने वाले बादीपुर ग्राम की है जहां 26 अप्रैल को देर रात एक 15 साल की लड़की बेहोश अवस्था में गाँव के ही एक खंडर में पड़ी मिली थी। मौके पर लड़की के कपड़े भी अस्त व्यस्त थे।

पीड़िता के अनुसार उसे गाँव के तीन युवको ने घर के पास से जबरन मुँह दबाकर व पैर पकड़ कर उठा ले गए थे। जिसमे से दो युवक खजान पुत्र अमर सिंह व चरण सिंह को लड़की पहचानती है।

लड़की के गुम होने पर जब परिजनों ने उसे ढूँढना शुरू किया तो उन्हें वह गाँव में ही खंडर पड़े एक मकान में मिली थी।

गाँव के दबंगो ने पहले तो नाबालिक लड़की को जबरन दारु पिलाई व बारी बारी से उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद गाला दबाकर उसे मारने का प्रयास भी किया गया। वहीं बेहोश हो जाने पर मरा हुआ समझकर तीनो आरोपी पीड़िता को छोड़कर भाग गए।

इतनी बर्बर घटना हो जाने के बावजूद पुलिस अभी तक तीनो आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिसके बाद गाँव में हुए धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस अधीक्षक ने तीनो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वाशन दिया है।

ज्ञात होकि मेडिकल रिपोर्ट में गैंग रेप की पुष्टि हो जाने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

परिजनों ने बताया आरोपी गाँव में छाती चौड़ी कर घर के सामने से गुजरते है, फिर भी पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार
जाट बहुल ग्राम बादीपुर में मात्र एक घर ब्राह्मण परिवार का है। जिनकी बेटी पर अकसर दबंग बुरी नजर रखते थे।

इसी क्रम में तीनो आरोपियों ने 15 वर्षीय लड़की के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया। वहीं जान से मारने की नियत से उसका गाला दबाकर मारने का प्रयास भी किया था।

परिजनों ने हमारी टीम को बताया कि दोनों नामजद आरोपी घर के सामने से छाती चौड़ी कर जाते है। कहते है हम पैसा फेक रहे है पुलिस हमें कभी गिरफ्तार नहीं कर सकेगी व आगे अपनी अन्य बेटियों को भी बचाकर रखना।

पीड़ित परिवार पुरे गाँव में अकेला है व उसकी मदद को कोई भी आगे नहीं आ रहा है। परिजनों ने हमें बताया कि हाथरस में पूरा देश बेटी को न्याय दिलाने आ गया लेकिन हमारी बेटी के आरोपी 6 महीने से खुले घूम रहे है उसके लिए किसी का मुँह नहीं खुल सका है।

वहीं पुलिस के अनुसार वह आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। डीएसपी से प्रश्न करने पर बेहद भद्दा जवाब मिला जो अपने आप में रेप पीड़िता के साथ न्याय के नाम पर किसी मजाक से कम नहीं था।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस अगले 1 महीने में आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी व पीड़िता को न्याय दिलाया जायेगा।


Donate to Falana Dikhana:यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        
+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

टीचर हत्या के बाद फ्रांस में 51 इस्लामिक संगठनों पर जांच शुरू, सुराग मिलते ही होंगे प्रतिबंधित

Next Story

यूके के रेहान बेग को मुर्गियों के साथ सेक्स करने पर 3 साल की जेल, पत्नी सलीमा बनाती थी वीडियो

Latest from Falana Report