‘यदि सरकार जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनाती तो देश में गृह युद्ध के हालात उत्पन्न हो जाएंगे’: केंद्रीय मंत्री

पटना (बिहार): जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर केंद्रीय मंत्री ने बड़ा बयान दिया है।

देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बहस काफी तेज हो चुकी है। इसी कड़ी में अब मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस कानून को लेकर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया दी है। दरअसल मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार देर शाम एक फेसबुक लाइव कार्यक्रम के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की।

Giriraj Singh With PM Modi

उन्होंने फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलन की गति देने की बात भी कही। मंगलवार को फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं के संबोधन में उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती हुई जनसंख्या देश के लिए अभिशाप बन गई है। बढ़ती हुई जनसंख्या के सापेक्ष देश के संसाधन कम पड़ने लगे हैं जिसके चलते भुखमरी बेरोजगारी अपराध बढ़ने लगे। इसके साथ ही सड़कों पर भीड़ इतनी हो गई है, अस्पताल कम पड़ने लगे हैं।

बढ़ती हुई जनसंख्या की व्यवस्था करने के चलते देश के विकास की गति धीमी हो गई है। यदि सरकार इस पर जल्द ही कानून नहीं बनाती तो देश में गृह युद्ध के हालात उत्पन्न हो जाएंगे। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए सरकार से जल्द से जल्द कानून बनाने की मांग की।

गिरिराज सिंह ने विश्व जनसंख्या दिवस पर एक बयान में जनसंख्या के अनुपात में संसाधनों की कमी बताते हुए कहा था कि “देश में जनसंख्या विस्फोट को नियंत्रित करना आवश्यक हो गया है, जनसंख्या कभी लायबिलिटी बन जाती है तो कभी एसेट्स बन जाती है। क्योंकि जिस तरह से भारत की आबादी बढ़ रही है पूरी दुनिया में हम दुनिया का 18% भाग बन गए हैं लेकिन जमीन पूरी दुनिया में बमुश्किल 2% बची है। जबकि पानी 4% रह गया है व जल स्तर लगातार घटता ही जा रहा है।”

इसके बाद चीन की जनसंख्या नीति के जरिए कहा था कि “अगर हमारा पड़ोसी चीन 1979 में जनसंख्या नियंत्रण कानून ना लाता तो आज उसकी 60 करोड़ आबादी ऊपर होती उसके विकास का मूल मंत्र ही जनसंख्या नियंत्रण कानून है।”

इसके बाद गिरिराज सिंह नें आदर्श विकसित राष्ट्र के लिए सीमित व नियंत्रित आबादी की बात कही थी। उन्होंने कहा कि “भारत में भी जनसंख्या एक चुनौती बन गई है। यदि हम दुनिया में ऊंचाई में जाना चाहते हैं, विकसित राष्ट्र बन कर खड़ा होना चाहते हैं तो देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना होगा।”

अंत में मंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को सभी धर्म सम्प्रदाय पर सख्ती से लागू करने की मांग करते हुए कहा था कि “एक ऐसा कड़ा कानून जो सब पर लागू हो चाहे वो किसी भी धर्म का हो। अपील करता हूं कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को किसी धर्म से ना जोड़ें यदि जोड़े किसी से तो सिर्फ देश के विकास से जोड़ें। सब संसाधन सीमित हैं,जनसंख्या विस्फोट है, यदि हमें विकास करना है तो यह कड़ा कानून लाना ही होगा।


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        
+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

गरीबी बस किसान पुत्री की नहीं हो पा रही थी सर्जरी, सोशल मीडिया में सूचना पाते ही योगी ने घण्टों में दी मदद !

Next Story

पालघर लिंचिंग केस में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे बॉलीवुड डायरेक्टर !

Latest from अरे

पंजाब में PM की सुरक्षा में चूक के बाद दौरा रद्द, पुलिस ने सुरक्षा आश्वासन दिया मगर आगे मिले प्रदर्शनकारी

फिरोजपुर: पंजाब दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने…

‘मुस्लिम बच्चे स्कूलों में न करें सूर्य नमस्कार, ये सूर्य की पूजा का रूप है’: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का फरमान

लखनऊ: देश की एक बड़ी मुस्लिम संस्था ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने स्कूलों में…