/

दलित OBC वर्ग के लड़के लड़की में था प्रेम संबंध, अंतरजातीय संबंध पर परिजनों ने दोनों को मारी गोली

मुज़फ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले में अंतर जातीय प्रेम सबंधो के चलते प्रेमी युगल को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है।

घटना जिले के के खतौली इलाके की है जहां दो अलग जातियों के लड़के व लड़की में प्रेम संबंध थे। दोनों के अलग अलग जातियों से होने के चलते आये दिन दोनों को परिजनों की ओर से मारा पीटा जाता रहा था। लेकिन बावजूद इसके करीब 2 साल से अधिक समय से दोनों के प्रेम संबंध थे। जिसको लेकर लड़की के परिजन की ओर से दोनों को जंगल में बुलाकर गोली मार दी गई।

जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के पिपलहेड़ा गांव में रहने वाले अनुसूचित जाति के 16 वर्षीय संगम का ओबीसी वर्ग से आने वाली 15 वर्षीय अंजलि का दो वर्षो से प्रेम संबंध चल रहा था।

जिसको लेकर लड़की पक्ष की ओर से दलित समाज से आने वाले लड़के को कई बार मारा पीटा भी जा चूका था। वहीं लड़के के दलित समाज से आने को लेकर लड़की के परिजनों को भी कड़ी आपत्ति थी।

इसी क्रम में परेशान होकर लड़की के चाचा के लड़के ने दोनों को जंगल में बुलवाकर गोली मार दी। लड़की के चचेरे भाई ने लड़की से फ़ोन करवा कर लड़के को समीप के जंगल में बुलाया था जहां पहले से मौजूद भाई ने प्रेमी जोड़ो को पेट से सटा कर गोली मार दी।

करीब 8.30 बजे गांव के जंगल में स्थित नित्यानंद की ट्यूबवेल के पास ईख के खेत में लहूलुहान हालत में दोनों पड़े मिले।

गोली लगने के बाद मौके पर पहुंचे लोगो ने दोनों को पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया।

लड़के के पिता ने लड़की के भाई को किया नामजद
प्रकरण पर पहले तो पिता की ओर से कोई भी शिकायत पुलिस को नहीं दी गई थी। लेकिन फिर मीडिया के दबाव में उन्होंने खबरे लिखने से कुछ देर पहले ही नामजद FIR दर्ज कराई है।

गाँव वालो के अनुसार दलित वर्ग से आने वाले पिता को भी अंतर जातीय प्रेम संबंध बिलकुल कबूल नहीं था। वहीं जब हमने लड़के के प्रेम संबंधों को पिता से जानना चाहा तो उन्होंने लड़के के किसी भी प्रकार के प्रेम संबंधों से इंकार कर दिया। जबकि लड़की के फ़ोन से लड़के को फ़ोन कर जंगल में बुलाया गया था। जिसपर गुस्से में चचेरे भाई ने दोनों को गोली मार दी।

Update: We are facing some issues with our donation gateway. Sorry for the inconvenience. Meanwhile, You can donate to us via Paytm on 8800454121.

Follow our Twitter handle @FDikhana to get more updates on this case.
+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

‘जिस दिन बकरे के वगैर बक़रीद मनेगी उसी साल से पटाखों के वगैर दिवाली मनेगी’- सांसद साक्षी महाराज

Next Story

कोरोना हराने के लिए ब्रिटिश PM ने राम के गाए गुणगान, कहा- जैसे राम ने रावण को हराया था…

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…