दलित युवक ने खेत में शौच करने गई लड़की से किया दुष्कर्म, पुलिस ने 8 दिन बाद किया गिरफ्तार

बलिया: एक 17 वर्ष की लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बलिया पुलिस ने अमित पासवान को गिरफ्तार किया है। जिले के दुबहड़ थानाक्षेत्र के एक गाँव में पीड़िता 4 मार्च की सुबह शौच के लिए गई थी जहां मौका पाते हुए अमित पासवान ने लड़की के साथ खेत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC 376 , 506 व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को अखार चट्टी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जल्द ही कार्यवाई पूर्ण कर आरोपी को कठोरतम सजा दिलाई जाएगी।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

कश्मीरी हिन्दूओं के दर्द को बंया करने वाली फिल्म “द कश्मीर फाइल्स”, हरियाणा और मध्यप्रदेश के बाद अब गुजरात में भी हुई टैक्स फ्री

Next Story

MP: दशकों पुराने राधा कृष्ण मंदिर पर चला बुलडोज़र, मलबे में बदला मंदिर

Latest from देश विदेश - क्राइम

भीम आर्मी नेता की सवर्णों को घर में घुसकर मारने की धमकी, कहा 6000 साल का लेंगे बदला, पुलिस बनी रही तमाशबीन

सहारनपुर: पुलिस लाइन देवबंद थाना क्षेत्र के मकबरा गांव में एक ब्राह्मण परिवार पर जानलेवा हमला…