मेरठ, गाजियाबाद के बाद दिल्ली में भी रोटियों में थूकने का वीडियो, आरोपी अनवर व इब्राहिम गिरफ्तार

नई दिल्ली: मेरठ और गाजियाबाद के बाद दिल्ली में भी रोटी पर थूकने वाले को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति रोटी बनाते वक्त उसपर थूकते हुए दिखाई पड़ता है। सूचना के मुताबिक पश्चिमी दिल्ली में रोटियों पर थूकने के आरोप में दो लोगों – साबी अनवर और इब्राहिम को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन ख्याला में मामला दर्ज किया गया है। वीडियो दिल्ली के ख्याला इलाके में चांद ढाबा में काम करने वाले मोहम्मद इब्राहिम और अनवर का बताया जा रहा है।

वहीं अब इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी वेस्ट डिस्ट्रिक्ट प्रशान्त गौतम ने कहा है कि हमें ट्विटर के माध्यम से एक वीडियो के बारे में पता चला, जिसमें दो लोग रोटियां बनाते हुए आटे पर थूकते नजर आ रहे हैं। वीडियो के माध्यम से यह भी कहा गया कि यह ख्याला इलाके में कहीं किया गया था। स्थानीय पुलिस को उसी की सूचना दी गई थी।

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि जांच में पता चला कि यह वीडियो इलाके के एक होटल चांद का है। वीडियो में पुरुषों की पहचान साबी अनवर और इब्राहिम के रूप में की गई है। हमने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह होटल बिना लाइसेंस के परिसर में चलाया जा रहा था।

हालांकि थूककर रोटी बनाने का पहला मामला नहीं है बल्कि एक माह के अंदर तीसरा है। इसके पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ व गाजियाबाद में भी इस कृत्य को लेकर गिरफ्तारी हुई हैं।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

रामायण के ‘राम’ अरुण गोविल भाजपा में शामिल, ‘सीता’ भी भाजपा से जीत चुकी हैं चुनाव

Next Story

श्रीलंका: जिस ‘सीता एलिया’ में माता सीता थीं कैद वहां से राम मंदिर के लिए शिला की जाएगी दान

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…