निहाल बेग ने अकेले में इबादत से कष्ट दूर करने के नाम पर 6 महीने तक किया बच्ची से रेप, गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी से इबादत व जादू टोन के नाम पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी लड़की से बीते 6 महीनो से दुष्कर्म कर रहा था। आरोप है कि इबादत के बहाने अकेले कमरे में ले जाकर उसे घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार भोपाल की अरेरा कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी परेशानी को देखते हुए एक फल विक्रेता निहाल बेग उर्फ मिर्जा ने कारण पूछा तो परिवार ने बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान है। निहाल बेग ने परिवार को भरोसे में लेते हुए उन्हें बताया कि जादू टोने से वह सब कष्ट दूर कर सकता है।

जिसके बाद घर जाकर आरोपी सबको एक एक कर कमरे में ले जाता था। वह बच्ची के पिता को कमरे में ले गया और वहां इबादत की। इसी तरह मां को भी कमरे में ले गया और इबादत करवाई। बेटे के साथ भी बंद कमरे में प्रार्थना की। अंत में किशोरी को कमरे में ले गया जिसके साथ उसने दुष्कर्म किया। ऐसा उसने कई महीनो तक किया जिसके बाद बच्ची ने अपने परिजनों को सारी जानकारी दी।

फरार होने से पहले पुलिस ने पकड़ा
पुलिस को सुचना होने की जानकारी होते ही आरोपी भागने की फ़िराक में था। वह अपने गाँव मिर्ज़ापुर के लिए निकल तभी उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मध्यप्रदेश में चार साल बाद निकले सब इंजीनियर की भर्ती में सामान्य वर्ग को शून्य सीटें

Next Story

मप्र- हिजाब पहनकर कक्षा में नमाज पढ़ने का मामला, छात्रा ने मांगी माफ़ी कहा भविष्य में नही होगी गलती

Latest from देश विदेश - क्राइम

भीम आर्मी नेता की सवर्णों को घर में घुसकर मारने की धमकी, कहा 6000 साल का लेंगे बदला, पुलिस बनी रही तमाशबीन

सहारनपुर: पुलिस लाइन देवबंद थाना क्षेत्र के मकबरा गांव में एक ब्राह्मण परिवार पर जानलेवा हमला…