राजस्थान के हनुमानगढ़ में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हनुमानगढ़: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में किसानों पर पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है जिसमें कई किसान घायल हुए हैं।

सोमवार को धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग को लेकर आज किसानों द्वारा ज़िला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई जिसके बाद पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज किया गया।

आक्रोशित किसानों ने धान की ट्रालियां के साथ जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धान की फसल जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के गेट के आगे ढेर लगाकर प्रदर्शन किया। फिलहाल किसानों द्वारा जिला कलेक्ट्रेट के गेट पर पूरा पक्का मोर्चा लगा लिया है।

जानकारी के मुताबिक कलक्ट्रेट के भीतर किसानों ने किया घुसने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस बल ने लाठीचार्ज किया जिससे भगदड़ मच गई।

बताया जा रहा है कि इस दौरान दो किसान घायल हुए हैं। वहीं घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मसले पर अब भाजपा ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार वादे के मुताबिक किसानों के कर्जमाफी और अन्य वादों को पूरा करने के बजाए हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर ज़िलों के किसानों पर अत्याचार कर रही है। उनकी पानी और धान खरीद की जायज मांग पर लाठियां बरसाना किसानों के प्रति न्याय नहीं है।

वहीं विधानसभा में उप नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि हनुमानगढ़ में MSP पर धान की खरीद शुरू करने की न्यायसंगत मांग कर रहे अन्नदाताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज करना कांग्रेस का असली किसान विरोधी चेहरा दिखाता है। आए दिन कृषि बिलों को लेकर केंद्र सरकार को कोसने वाली कांग्रेस की शह पर किसानों को लाठी भांजना क्रूरता, अत्याचार की पराकाष्ठा है।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

उत्तराखंड में ‘मुस्लिम एक्ट’ बनाने के लिए मुस्लिम संगठन ने किया प्रदर्शन, NRC रद्द करने की भी माँग

Next Story

फैजुल्लागंज वार्ड (1) का नाम बदलकर अब होगा महर्षि नगर, लखनऊ में 6 वार्डों के नाम बदलने का हुआ फैसला

Latest from राजस्थानी रण

टोंक डीएसपी को हटाये जाने पर ब्राह्मण समाज का विरोध प्रदर्शन, कहा राजनैतिक दबाव के चलते किया गया निलंबित

टोंक- राजस्थान के टोंक जिले में डीएसपी रूद्र प्रकाश शर्मा को निलंबित करने पर ब्राह्मण समाज…