JNU में नेहरू की मूर्ति के सामने लगने वाली विवेकानंद मूर्ति को उपद्रवियों नें किया ध्वस्त !

JNU कैंपस दिल्ली : उपद्रवियों नें JNU में लगी स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को ध्वस्त कर नीचे अभद्र नारे लिखे हैं।

JNU फ़रवरी 2016 में देशविरोधी कांड के बाद फ़िर से नवंबर 2019 में कुछ ऐसे ही कुकामों के लिए JNU ख़बरों में है।

देश का नामी गिरामी शिक्षा संस्थान जहां बच्चे विचारों की शिक्षा भी लेते हैं। JNU यानी जवाहर लाल नेहरू विश्विद्यालय और मौका ए दस्तूर नेहरू जी की जयंती भी है।

उसी JNU में दुनिया भर में सर्व धर्म समभाव व विश्व बंधुत्व की शिक्षा देने वाले महान आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की मूर्तियों को ध्वस्त कर दिया गया।

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार स्वामी विवेकानंद जी इस मूर्ति का जल्द उद्घाटन होने वाला था।

इस मूर्ति के नीचे फ़#*$ BJP, भगवा जलेगा, फांसीवादी BJP जैसे आपत्तिजनक शब्दों को पोत दिया गया है।

JNU परिसर के अंदर विवेकानंद की प्रतिमा पर आपत्तिजनक संदेश BJP व उसके सम्बन्धित संगठनों को निशाना बनाते हुए लिखे गए थे।

हालांकि इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि मूर्ति को किसने गिराया, यह स्पष्ट है कि संदेश भाजपा और उसके सहयोगियों को बताए गए हैं।

ये मूर्ति पंडित नेहरू की मूर्ति के सामने प्रशासनिक खंड के दाईं ओर स्थित है। न्यूज़ एजेंसी ANI नें इस घटना की कुछ तस्वीरें साझा की है जबकि JNU से जुड़े लोगों नें भी घटनास्थल की अन्य दूसरी तस्वीरें भी साझा की है।

हालांकि एक दिन बाद ही यह घटना सामने आई है जब JNU के VC ममदीला जगदीश कुमार के लिए उनके ऑफ़िस की दीवारों पर ही आपत्तिजनक चित्रित संदेश लिखे थे।

JNU में बढ़ी हुई फ़ीस को लेकर मचा हंगामा थोड़ा ठंडा ही हुआ था कि कुछ अराजक तत्वों नें एक और बखेड़ा खड़ा कर दिया। ज़ाहिर पुलिस प्रशासन घटना की जांच करेगा और जो भी अपराधी होंगे उनपर आवश्यक कार्रवाई भी होगी।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

भारत में पहली बार, पहले नंबर पे ट्विटर में ट्रेंड हुआ आरक्षण हटाओ देश बचाओ !

Next Story

आरक्षण पे बरसे अंतर्राष्ट्रीय पहलवान संग्राम, बोले- प्रतिभा न बचाओगे तो विकास कहाँ से लाओगे ?

Latest from देश विदेश - क्राइम

भीम आर्मी नेता की सवर्णों को घर में घुसकर मारने की धमकी, कहा 6000 साल का लेंगे बदला, पुलिस बनी रही तमाशबीन

सहारनपुर: पुलिस लाइन देवबंद थाना क्षेत्र के मकबरा गांव में एक ब्राह्मण परिवार पर जानलेवा हमला…