नर एशियाई हाथियों के व्यवहार पर अध्ययन, मादाओं की तुलना में वयस्क नर एशियाई हाथी कम सामाजिक होते हैं

नई दिल्ली: भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वायत्त संस्थान जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च (जेएनसीएएसआर) के शोधकर्ताओं ने नागरहोल व बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यानों के चिह्नित गैर-यौन सक्रिय जंगली एशियाई हाथियों के व्यवहार पर डेटा एकत्र और विश्लेषण करके नर एशियाई हाथियों के समूहों का अध्ययन किया।

उन्होंने यह पाया कि नर एशियाई हाथियों के सभी नर और मिश्रित लिंग समूहों में बिताया गया समय नर की उम्र पर निर्भर करता है। वयस्क एशियाई नर हाथी मिश्रित-लिंग या सभी पुरुष समूहों की तुलना में अपना समय अकेले बिताना पसंद करते हैं। इसके अलावा, वृद्ध नर ज्यादातर अपनी उम्र के साथियों की संगति में पाए गए और युवा नर हाथियों के साथ कम दिखें।इसके अलावायुवा नर हाथी ने वृद्ध नरों के साथ अनुपातहीन रूप से जुड़ाव शुरू नहीं किया।

मादाओं की तुलना में वयस्क नर एशियाई हाथी कम सामाजिक होते हैं। वे वृद्ध (30 साल से अधिक उम्र के) साथी की खोज के लिए रणनीति के साथ वार्षिकयौन सक्रिय होते हैं। शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया कि जब वयस्क नर यौन सक्रिय होते हैंतो प्रभुत्व संबंध उनके द्वारा प्राप्त संभोग के अवसरों की संख्या को प्रभावित कर सकते हैं। इसे देखते हुए, युवा नरों की तुलना में वृद्ध नरों के लिए यह अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है कि वे एक-दूसरे के साथ ताकत का परीक्षण करें और अपने गैर-यौन सक्रियता समय के दौरान प्रभुत्व संबंधों को सुलझाएं।

दूसरी ओर, चूंकि युवा नरगैर-यौन सक्रियता समय की तुलना में यौन सक्रियता के दौरान मादाओं के साथ कम जुड़े होते हैं, इसलिए वे अपने गैर-यौन सक्रियता समय का उपयोग संभोग के अवसरों की तलाश में कर सकते हैं।

शोधकर्ताओं की टीम ने नर हाथियों को देखकर उनके कान, पूंछ और दांतों की विशेषताओं के जरिए उनकी पहचान की और इस बात को रिकॉर्ड किया कि क्या नर, मादाओं की उपस्थिति या अनुपस्थिति में एक-दूसरे से जुड़े हैं।

उन्होंने इस अध्ययन के लिए 83 चिह्नित नरों पर छह साल के फील्ड डेटा का इस्तेमाल किया, जो ओपन-एक्सेस जर्नल ‘फ्रंटियर्स इन इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन’ में प्रकाशित हुआ था।उन्होंने नर समूहों के लिए दो संभावित कारणों पर विचार किया- गैर-यौन सक्रिय नर प्रभुत्व संबंधों को तय करने के लिए अपने समय का उपयोग समान आयु वर्ग के पुरुषों के साथ लड़ने के लिए कर सकते हैं, जो समान आकार के होंगे और युवा नर भी अपने समूहों का उपयोग वृद्ध नर हाथियों से खाद्य संसाधनों और/या प्रजनन व्यवहार के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए कर सकते हैं।

उनके परिणामों से यह पता चला कि सभी नर समूह (महिलाओं की अनुपस्थिति में) दुर्लभ और छोटे थे।शोधकर्ताओं की टीम के अनुसारवृद्ध नरों की सामाजिक शिक्षा, नर समूहों में बड़ी भूमिका निभाती नहीं दिखी। इसके विपरीत, अफ्रीकी सवाना हाथियों को सभी नर समूहों में अधिक समय बिताने और बड़े समूह बनाते हुए पाया गया है। वहीं युवा नर, वृद्ध नरों के साथ जुड़ना पसंद करते हैं।

शोधकर्ताओं ने कहा कि यह दो प्रजातियों के कब्जे वाले आवासों में खाद्य संसाधनों के फैलाव में अंतर के कारण हो सकता है।

यह अध्ययन उन कुछ अध्ययनों में से एक है जो प्रजातियों में नर समूहों की जांच करता है, जिसमें नर सामाजिक समूहों के बीच घूमते हैं। यह शोध इसका एक उदाहरण है कि कैसे इकोलॉजिकल अंतर संभवत: समान नर प्रजनन रणनीतियों के साथ संबंधित प्रजातियों में नर समाजों के अंतर को संचालित कर सकता है।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

धर्मांतरण मामला: मुख्य आरोपी उमर गौतम के घर समेत 6 स्थानों पर ED की रेड, आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त

Next Story

जनसंख्या विस्फोट रोकने के लिए केंद्र बनाए दिशानिर्देश, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Latest from वैमानिकः शास्त्र

वैज्ञानिक प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए SC/ST के लिए 75 विज्ञान प्रौद्योगिकी व नवाचार हब स्थापित करेगी मोदी सरकार

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि सरकार देश के विभिन्न हिस्सों…

भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया विस्फोटकों का तेजी से पता लगाने के लिए कम लागत वाला इलेक्ट्रॉनिक पॉलीमर आधारित सेंसर

नई दिल्ली: भारतीय वैज्ञानिकों ने पहली बार उच्च-ऊर्जा विस्फोटकों में प्रयुक्त नाइट्रो-एरोमैटिक रसायनों का तेजी से…